बलिया में चार दिन बाद सरयू नदी से बरामद हुआ विवाहिता का शव, ससुर पहले ही जेल भेजा गया

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बांसडीह कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सुल्तानपुर (टोलापुर बाजार) गांव निवासी रिंकू देवी का शव बुधवार देर शाम सरयू नदी से बरामद किया गया। शव की तलाश के लिए एनडीआरएफ की टीम पूरे दिन नदी में सर्च ऑपरेशन चला रही थी। अंधेरा होने से पहले तलाशी अभियान समाप्त किया जा रहा था, तभी पानी में उतराता शव नजर आया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों के अनुसार, रिंकू देवी की मौत रविवार रात हुई थी। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने पुलिस या मायके पक्ष को सूचना दिए बिना शव को सरयू नदी में प्रवाहित कर दिया था।

यह भी पढ़े - Ballia Road Accident: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

इस मामले में मृतका के भाई गोविंदा सिंह निवासी दियरा टुकड़ा नंबर दो, थाना मनियर ने मंगलवार को कोतवाली बांसडीह में तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर मृतका के पति चंदन सिंह, ससुर विजय शंकर सिंह, सास कालपति देवी, ननद रेखा व रूबी तथा कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और साक्ष्य मिटाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मंगलवार को नामजद आरोपी ससुर विजय शंकर सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। शव की बरामदगी के लिए कोतवाल प्रवीण सिंह के नेतृत्व में पहले स्थानीय गोताखोरों से खोजबीन कराई गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद एनडीआरएफ को बुलाया गया।

एनडीआरएफ की टीम ने बुधवार को नाव के जरिए नदी में कई घंटों तक तलाशी अभियान चलाया। देर शाम करीब साढ़े छह बजे टीम को नदी में उतराता शव दिखाई दिया, जिसे बाहर निकाल लिया गया।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच जारी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

रोहुआ में ‘स्कूल चलो रैली’ से गूंजा सब पढ़ें-सब बढ़ें का संदेश, बच्चों और शिक्षकों में दिखा उत्साह रोहुआ में ‘स्कूल चलो रैली’ से गूंजा सब पढ़ें-सब बढ़ें का संदेश, बच्चों और शिक्षकों में दिखा उत्साह
बलिया। शिक्षा क्षेत्र बेलहरी की ग्राम पंचायत रोहुआ में ‘सब पढ़ें-सब बढ़ें’ का संदेश लेकर समस्त परिषदीय और सहायता प्राप्त...
लखनऊ के विकास नगर में भीषण आग, 200 से अधिक झुग्गियां जलकर राख
सीबीएसई 10वीं: समृद्धि पांडेय 97.8 फीसदी अंकों के साथ बाराबंकी जिला टॉपर
मुंबई में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने 1,000 मेगावाट पावर लिंक शुरू किया, क्लीन एनर्जी सप्लाई को मिलेगा बड़ा बल
‘मिस माया जादूवाला’ बनकर तनु खान को आई बचपन की याद, बोलीं— मेरे पास भी है हैरी पॉटर जैसी जादुई छड़ी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.