- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- वाराणसी
- वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री के बैग से चार जिंदा कारतूस बरामद, जांच के बाद छोड़ा गया
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री के बैग से चार जिंदा कारतूस बरामद, जांच के बाद छोड़ा गया
On
वाराणसी। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गुरुवार शाम सुरक्षा जांच के दौरान एक यात्री के हैंडबैग से .32 बोर के चार जिंदा कारतूस बरामद किए जाने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। मामले की सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं और यात्री को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
इसके बाद सीआईएसएफ ने फूलपुर थाने की पुलिस को सूचना दी। पूछताछ में यात्री ने बताया कि उसके पास शस्त्र का वैध लाइसेंस है और कारतूस गलती से बैग में रह गए थे।
फूलपुर थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि यात्री के शस्त्र लाइसेंस और संबंधित दस्तावेजों का सत्यापन किया गया, जो वैध पाए गए हैं। बरामद कारतूस को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है और नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
खबरें और भी हैं
Latest News
07 Mar 2026 15:45:30
कानपुर : सेवानिवृत्त कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर पेंशनर्स फोरम ने जिलाधिकारी कानपुर के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम...
स्पेशल स्टोरी
22 Jan 2026 06:34:47
यदि भारतीय राजनीति के मौजूदा दौर को किसी एक शब्द में परिभाषित किया जाए, तो वह शब्द होगा— मोदी मैजिक।...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
