चित्रकूट में सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

चित्रकूट। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में भरतकूप थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुधवार शाम सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। यह दुर्घटना भरतकूप मंदिर के पास उस समय हुई, जब युवक एक चार पहिया वाहन से साइड लेने के दौरान बाइक से संतुलन खो बैठा।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान 20 वर्षीय सुनील पुत्र रजवा के रूप में हुई है, जो बांदा जिले के फतेहगंज थाना क्षेत्र स्थित जबरापुर गांव का निवासी था। परिजनों ने बताया कि सुनील बाइक से चित्रकूट की ओर जा रहा था। भरतकूप मंदिर के पास सामने से आ रहे चार पहिया वाहन को बचाने के प्रयास में उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़े - UP News: खराब प्रदर्शन करने वाले 20 जिलों को नोटिस, मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश

सूचना मिलने पर भरतकूप थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी। गुरुवार दोपहर जिला मुख्यालय में शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

थाना प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया गया है और आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर ली गई है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.