- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- झांसी
- झांसी में शादी समारोह के दौरान बुजुर्ग की हार्ट अटैक से मौत, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
झांसी में शादी समारोह के दौरान बुजुर्ग की हार्ट अटैक से मौत, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
On
झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के रक्सा थाना क्षेत्र अंतर्गत डेली गांव स्थित एक मैरिज गार्डन में शादी समारोह के दौरान 62 वर्षीय बुजुर्ग की हार्ट अटैक से मौत हो गई। यह घटना समारोह स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।
यह भी पढ़े - बलिया में नीलगाय के हमले से महिला की मौत
मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें संभालने की कोशिश की, लेकिन कुछ ही क्षणों में उनकी हालत बिगड़ गई और उनकी मृत्यु हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की।
पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत का कारण हार्ट अटैक प्रतीत हो रहा है। मामले में विधिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है। घटना के बाद शादी समारोह में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
खबरें और भी हैं
Latest News
07 Mar 2026 15:45:30
कानपुर : सेवानिवृत्त कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर पेंशनर्स फोरम ने जिलाधिकारी कानपुर के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम...
स्पेशल स्टोरी
22 Jan 2026 06:34:47
यदि भारतीय राजनीति के मौजूदा दौर को किसी एक शब्द में परिभाषित किया जाए, तो वह शब्द होगा— मोदी मैजिक।...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
