बलिया में महिला प्रधान के आरोपों से मचा हड़कंप, एक दिन बाद पलटीं बात

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बांसडीह ब्लॉक अंतर्गत रूकूनपुरा गांव की महिला प्रधान के आरोपों और फिर पलटते बयानों से प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई है। ग्राम प्रधान रूबी देवी ने बुधवार को जिलाधिकारी को पत्र देकर अपने देवर पर ग्राम सचिव से मिलीभगत कर प्रधानी चलाने का आरोप लगाया था, लेकिन अगले ही दिन गुरुवार को उन्होंने अपने सभी आरोपों को गलत बताते हुए नया पत्र सौंप दिया।

बुधवार को डीएम कार्यालय पहुंची ग्राम प्रधान रूबी देवी ने आरोप लगाया था कि उनके देवर हरेंद्र साहनी और ग्राम सचिव की सांठगांठ से बीते चार वर्षों से ग्राम पंचायत का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया था कि उन्हें गांव के विकास कार्यों की न तो कोई जानकारी दी जाती है और न ही किसी निर्णय में शामिल किया जाता है। रूबी देवी ने कहा था कि ग्रामीणों ने उन्हें प्रधान चुना, लेकिन उन्हें केवल नाममात्र का प्रधान बना दिया गया है।

यह भी पढ़े - स्मार्ट होंगे बलिया के प्रमुख चौराहे, कंट्रोल रूम से होगी निगरानी

उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि वर्ष 2021 में प्रधान बनने के बाद शुरुआती दो महीनों तक उनसे हस्ताक्षर कराए गए, लेकिन इसके बाद न तो उन्हें बैठकों में बुलाया गया और न ही दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराए गए। प्रधान ने यहां तक कहा था कि उन्हें वर्तमान ग्राम सचिव का नाम तक ज्ञात नहीं है और उनके देवर ही पंचायत की सारी गतिविधियां संचालित कर रहे हैं।

रूबी देवी ने यह भी कहा था कि उन्हें कहीं ले जाया नहीं जाता और किसी भी कार्य में उनकी भूमिका नहीं है, जिससे वह मानसिक रूप से आहत हैं। इसी शिकायत को लेकर वह जिलाधिकारी से हस्तक्षेप की मांग करने पहुंची थीं। उनके अनुसार, डीएम ने उन्हें आश्वासन दिया था कि आगे पंचायत का संचालन वही स्वयं करेंगी।

हालांकि, गुरुवार को रूबी देवी एक बार फिर डीएम कार्यालय पहुंचीं और नया पत्र सौंपते हुए अपने पहले दिन के सभी आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि वह गांव के कुछ लोगों के बहकावे में आकर गलत आरोप लगा बैठीं। प्रधान ने स्पष्ट किया कि ग्राम पंचायत के सभी कार्य वह स्वयं कर रही हैं और उनके देवर या सचिव द्वारा प्रधानी हड़पने की बात पूरी तरह गलत है।

दोनों दिनों के बयान और डीएम कार्यालय में दिए गए प्रधान के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। प्रशासन की ओर से इस मामले में फिलहाल किसी औपचारिक जांच की घोषणा नहीं की गई है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Kanpur News: कानपुर में मोटरसाइकिल डिवाइडर से टकराई, किसान समेत तीन की मौत, लड़की गंभीर घायल Kanpur News: कानपुर में मोटरसाइकिल डिवाइडर से टकराई, किसान समेत तीन की मौत, लड़की गंभीर घायल
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के शिवराजपुर क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक मोटरसाइकिल सड़क पर बने डिवाइडर से टकरा...
मन:स्थली एजुकेशन सेंटर रेवती का 10वीं परिणाम शत-प्रतिशत, संस्कार पाण्डेय 96.6 प्रतिशत के साथ टॉपर
राधाकृष्ण एकेडमी का 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत, दो छात्रों ने 91.6 प्रतिशत अंक हासिल किए
UP की राजधानी में सम्मानित होंगे बलिया बेसिक के सप्तसितारे, 19 अप्रैल को लखनऊ में होगा सम्मान समारोह
बलिया में दो इंस्पेक्टर समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज, तीसरा शख्स वन दरोगा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.