सोनभद्र में यात्रियों से भरी बस खाई में पलटी, दो गंभीर रूप से घायल

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में गुरुवार सुबह यात्रियों से भरी एक बस के खाई में पलट जाने से दर्जनों लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, यह हादसा कोन थाना क्षेत्र के खेमपुर गांव के पास हुआ। तेलगुड़वा से कोन की ओर जा रही बस का अचानक स्टेयरिंग फेल हो गया, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और बस सड़क से नीचे खाई में पलट गई। बस में करीब 40 यात्री सवार थे।

यह भी पढ़े - मिंकी हत्याकांड: विनय की क्रूरता से हर कोई स्तब्ध, माता-पिता को यकीन नहीं, मोहल्ले वाले बोले, बहुत सीधा लगता था

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया और एम्बुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कोन भेजा गया। चिकित्सकों के अनुसार, अधिकांश यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं, जबकि दो यात्रियों की हालत गंभीर बनी हुई है। एक गंभीर घायल के सिर में गहरी चोट लगने की बात सामने आई है।

सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य में सहयोग किया। पुलिस ने बताया कि घायलों का उपचार जारी है और मामले की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.