बलिया: हनुमानगंज में शिक्षक उन्नयन संगोष्ठी, सेवानिवृत्त व उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान

बलिया: शिक्षा क्षेत्र हनुमानगंज में शिक्षक उन्नयन संगोष्ठी एवं शिक्षक सम्मान समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई।

संगोष्ठी में नवीन शिक्षण पद्धतियों, डिजिटल शिक्षा और राष्ट्रीय शिक्षा नीति के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान सेवानिवृत्त एवं उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की गई।

यह भी पढ़े - लखनऊ में सास की हत्या : अवैध संबंधों में बाधा बनने पर बहू ने प्रेमी संग रची साजिश

कार्यक्रम में रामनारायण यादव और जुबेर अहमद खान ने खंड शिक्षा अधिकारी माधवेन्द्र पाण्डेय को स्मृति चिह्न भेंट कर उनका स्वागत किया।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए माधवेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माण की नींव होते हैं। उन्होंने शिक्षकों से समय के साथ नवाचार अपनाने और अपने दायित्वों के प्रति ईमानदार रहने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में अंकुर द्विवेदी, रवि पाण्डेय, अश्विनी पाण्डेय, राघवेन्द्र सिंह, धर्मेंद्र मौर्य, पीयूष पाण्डेय, राकेश और अग्निवेश सिंह का विशेष योगदान रहा। वहीं विभा श्रीवास्तव, मंदाकिनी द्विवेदी, विनय राय, अम्बरीष पाण्डेय, अजीत पाठक और शशि सिंह का सहयोग भी सराहनीय रहा।

कार्यक्रम का संचालन प्रदीप यादव ने किया तथा अंत में सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.