बलिया में नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार

बलिया: सहतवार थाना पुलिस ने नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

पुलिस के अनुसार, उप निरीक्षक मुन्नाराम ने हमराह कांस्टेबल धीरज यादव और विशाल गौतम के साथ मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को सहतवार रेलवे स्टेशन के पास चाय की दुकान से रविवार सुबह गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़े - बलिया में संपूर्ण समाधान दिवस में 55 शिकायतें, सात का मौके पर निस्तारण

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान किशन शर्मा पुत्र स्व. भृगुनाथ शर्मा, निवासी बघांव, थाना सहतवार, बलिया के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है।

पुलिस ने विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.