- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- बलिया में चोरी की दो बाइक बरामद, कट्टा-कारतूस के साथ चार आरोपी गिरफ्तार
बलिया में चोरी की दो बाइक बरामद, कट्टा-कारतूस के साथ चार आरोपी गिरफ्तार
बलिया: बैरिया थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी की दो मोटरसाइकिलों के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से एक कट्टा और जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ है।
प्रभारी निरीक्षक बैरिया आरपी सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि चार लोग चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ बलिया की ओर आ रहे हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया।
इस कार्रवाई में चौकी इंचार्ज अजय कुमार, उप निरीक्षक प्रदीप कुमार और उप निरीक्षक नीरज वर्मा सहित पुलिस बल शामिल रहा। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि दोनों मोटरसाइकिलें चोरी की हैं। एक बाइक बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के छितौनी शिव मंदिर से और दूसरी हल्दी क्षेत्र से चोरी की गई थी।
पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
