डीएम की निगरानी में पूरी हुई क्रॉप कटिंग, बीमित किसानों की क्षतिपूर्ति का रास्ता साफ

बलिया: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत शनिवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की निगरानी में तहसील सदर क्षेत्र के राजस्व ग्राम फेफना में अधिसूचित फसल गेहूं की क्रॉप कटिंग प्रक्रिया पूरी कराई गई।

यह प्रक्रिया किसान विकाऊ मौर्य के खेत में सीसीई एग्री ऐप के माध्यम से ऑनलाइन संपन्न हुई। क्रॉप कटिंग के लिए खेत में 10 मीटर का समबाहु त्रिभुज बनाकर निर्धारित मानकों के अनुसार फसल की कटाई की गई।

यह भी पढ़े - लखनऊ में एजुकेट गर्ल्स का 18वां स्थापना दिवस, बालिका शिक्षा पर जोर

कटाई के बाद उपज का तौल किया गया, जिसमें कुल 15.09 किलोग्राम उत्पादन प्राप्त हुआ। इस पूरी प्रक्रिया का उद्देश्य बीमित किसानों को फसल क्षति की स्थिति में सही और समयबद्ध क्षतिपूर्ति उपलब्ध कराना है।

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि क्रॉप कटिंग के आंकड़ों को पूरी पारदर्शिता के साथ पोर्टल पर अपलोड किया जाए, ताकि किसानों को बीमा योजना का लाभ समय से मिल सके।

इस दौरान अपर सांख्यिकीय अधिकारी मनीष कुमार जायसवाल, नायब तहसीलदार प्रदीप कुमार यादव, राजस्व निरीक्षक विण्णु कुमार शुक्ल, लेखपाल विजयेन्द्र विक्रम, बीमा कंपनी के जिला समन्वयक प्रवीण पांडेय, तहसील समन्वयक बलवंत गुप्ता, सत्यजीत सिंह, दीपक पासवान, ग्राम प्रधान और अन्य किसान मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.