मुरादाबाद में बदलेगा मौसम का मिजाज, एक अप्रैल तक बारिश के आसार

मुरादाबाद: जिले में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है, जो एक अप्रैल तक जारी रह सकता है।

पिछले दिनों हुई हल्की बारिश और बूंदाबांदी के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में औसतन 3 से 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई थी। अब वर्तमान सिस्टम के प्रभाव के समाप्त होने के बाद 28-29 मार्च के दौरान तापमान में फिर से लगभग इतनी ही बढ़ोतरी होने की संभावना है।

यह भी पढ़े - बलिया : 7वीं चन्द्रशेखर हाफ मैराथन को भव्य बनाने की तैयारी, बैठक में बनी रणनीति

हालांकि, इसके बाद आने वाले नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से तापमान में दोबारा 3 से 6 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है।

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के आपदा विशेषज्ञ प्रदीप कुमार सिंह के अनुसार 29 मार्च की देर शाम या रात से प्रदेश में बारिश का अगला दौर शुरू हो सकता है, जो महीने के अंत तक जारी रहने की संभावना है।

इसके साथ ही मौसम में बदलाव के कारण न्यूनतम तापमान में भी 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.