- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- गोरखपुर
- गोरखपुर में रिलीज हुआ पावर स्टार पवन सिंह का गाना ‘टचबडी’, हिंदी-तेलुगु में शूट
गोरखपुर में रिलीज हुआ पावर स्टार पवन सिंह का गाना ‘टचबडी’, हिंदी-तेलुगु में शूट
गोरखपुर: भोजपुरी संगीत जगत के सुपरस्टार पवन सिंह का नया गाना ‘टचबडी’ रिलीज हो गया है। फिल्म डकैत: एक प्रेम कथा का यह बहुप्रतीक्षित गाना गोरखपुर में लॉन्च किया गया, जिसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
पवन सिंह ने कहा कि उन्हें अपने संगीत में नए प्रयोग करना पसंद है। उन्होंने बताया कि जब फिल्म के लीड स्टार अदिवि शेष ने उन्हें इस गाने का कॉन्सेप्ट बताया, तभी उन्होंने इसे अलग अंदाज में पेश करने का फैसला किया।
उन्होंने कहा कि फिल्म एक इंटेंस और एक्शन से भरपूर कहानी पर आधारित है, इसलिए गाने में भी उसी ऊर्जा और जोश को दर्शाने की कोशिश की गई है। जॉनिता गांधी और अदिवि शेष के साथ काम करना उनके लिए खास अनुभव रहा।
वहीं, अदिवि शेष ने कहा कि ‘टचबडी’ सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि फिल्म की भावनात्मक और ऊर्जावान झलक है। इसे पैन इंडिया अपील को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।
फिल्म का निर्देशन शनील ने किया है, जबकि अन्नपूर्णा स्टूडियो के बैनर तले सुप्रिया यारलागड्डा ने इसे प्रोड्यूस किया है और सह-निर्माता सुनील नारंग हैं। यह फिल्म 10 अप्रैल 2026 को पैन इंडिया स्तर पर रिलीज
