बलिया एसपी का एक्शन: मनियर थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, एसआई अजय कुमार त्रिपाठी को मिली कमान

बलिया: पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए मनियर थानाध्यक्ष कौशल कुमार पाठक को लाइन हाजिर कर दिया है। उनकी जगह बतौर वाचक तैनात एसआई अजय कुमार त्रिपाठी को मनियर थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

हालांकि थानाध्यक्ष पर कार्रवाई के स्पष्ट कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से थाना क्षेत्र से जुड़े कुछ मामलों को लेकर चर्चाएं तेज थीं।

यह भी पढ़े - बलिया : उपेंद्र तिवारी की पदयात्रा के अंतिम दिन चितबड़ागांव में उमड़ी भीड़

बताया जा रहा है कि हाल ही में एक शराब दुकान बंद कराकर सेल्समैन को पूरी रात थाने में बैठाने का मामला सामने आया था। इसके अलावा आबकारी विभाग की ओर से आवंटित भांग की दुकान से गांजा बेचे जाने की चर्चा भी रही। माना जा रहा है कि इन्हीं घटनाओं के बाद यह कार्रवाई की गई है।

फिलहाल पुलिस विभाग की ओर से नए थानाध्यक्ष की तैनाती के बाद क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने पर जोर दिया जा रहा है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.