- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- बलिया : अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, एक गंभीर
बलिया : अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, एक गंभीर
बलिया। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में रविवार रात हुए अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घटनाओं के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घटना में गंभीर रूप से घायल दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसड़ा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने सोनू चौहान को मृत घोषित कर दिया। वहीं, विश्राम चौहान को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया।
दूसरी घटना रसड़ा-प्रधानपुर मार्ग पर मिरनगंज गांव के पास हुई। रूपलेपुर (नारायणपुर) निवासी सुनील चौहान (27) बाइक से घर लौट रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल सुनील को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात वाहनों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
