Sultanpur News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो युवक घायल, एक की मौत

धम्मौर, सुलतानपुर: तेज रफ्तार कार ने सरैया गांव के पास बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

शुक्रवार को धम्मौर थाना क्षेत्र के सरैया गांव के पास शुकुलपुर निवासी सर्वेश शुक्ला (30) पुत्र कालिका प्रसाद शुक्ल अपने साथी अनिल मिश्र (28) पुत्र रामफेर मिश्र, निवासी ख़लेश्वरपुर बंधुआकला के साथ बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सर्वेश शुक्ला को मृत घोषित कर दिया, जबकि अनिल मिश्र का इलाज जारी है।

ई-रिक्शा पलटने से तीन लोग घायल

मोतिगरपुर, सुलतानपुर: शुक्रवार को मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के छीटपुर (पारसपट्टी) निवासी रामकिशुन विश्वकर्मा अपनी पत्नी कंचन देवी (61), बेटी कुसुम विश्वकर्मा (18) और सविता देवी (48) पत्नी सियाराम के साथ डड़वाकला गांव में बीमार रिश्तेदार को देखने गए थे।

लौटते समय, जैसे ही ई-रिक्शा सीएचसी के सामने लखनऊ-बलिया हाईवे पर चढ़ने लगा, वह अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में रिक्शे में सवार करीब आधा दर्जन लोग एक-दूसरे के ऊपर गिर पड़े।

घटना में कुसुम विश्वकर्मा और कंचन देवी को गंभीर चोटें आईं, जबकि सविता देवी को मामूली चोट लगी। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.