Sultanpur News: पत्नी के प्रेम प्रसंग को लेकर पति और बेटी को जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

सुल्तानपुर/कादीपुर: बड़ौदा यूपी बैंक शाखा शहाबुद्दीनपुर में सहायक प्रबंधक पद पर कार्यरत शिव नरायन की शिकायत पर कादीपुर थाना में वरिष्ठ शाखा प्रबंधक दिवाकर ओझा और दो अन्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 352, 351(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

शिव नरायन की पत्नी (काल्पनिक नाम: बिंदरानी) बड़ौदा यूपी बैंक शाखा ताजुद्दीनपुर, सुल्तानपुर में प्रबंधक पद पर कार्यरत हैं। आरोप है कि बड़ौदा यूपी बैंक, धनपतगंज के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक दिवाकर ओझा ने बिंदरानी को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया, जिससे शिव नरायन के साथ उनका वैवाहिक संबंध प्रभावित हुआ।

धमकी देकर हमला करने का आरोप

शिकायत के मुताबिक, 20 जनवरी 2025 को जब शिव नरायन सुबह अखण्डनगर की पक्की सड़क पर मॉर्निंग वॉक के लिए निकले, तभी दिवाकर ओझा अपने दो साथियों के साथ एक चार पहिया वाहन में वहां पहुंचे और गाड़ी रोककर शिव नरायन के सामने आ गए। आरोप है कि उन्होंने भद्दी-भद्दी गालियां दीं और खुलेआम धमकी देते हुए कहा कि "अगर तुमने दिवाकर ओझा और अपनी पत्नी के प्रेम प्रसंग में रुकावट डाली, तो तुम्हें और तुम्हारी बेटी को जान से मार दिया जाएगा। किसी भी तरह का हस्तक्षेप किया, तो बाप-बेटी दोनों की हत्या कर दी जाएगी।"

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

शिव नरायन की शिकायत पर पुलिस ने दिवाकर ओझा और उनके दो साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

‘गोल्डन इम्पैक्ट अचीवर अवॉर्ड्स’ का तीसरा संस्करण होगा और बड़ा, देशभर से चुने जाएंगे 21 बदलावकर्ता ‘गोल्डन इम्पैक्ट अचीवर अवॉर्ड्स’ का तीसरा संस्करण होगा और बड़ा, देशभर से चुने जाएंगे 21 बदलावकर्ता
इंदौर। समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले अनसुने और अनदेखे लोगों को सम्मानित करने वाली पहल ‘गोल्डन इम्पैक्ट अचीवर अवॉर्ड्स’...
स्कोडा ऑटो इंडिया ने नई कोडिएक 4x4 रेंज पेश की, कीमत 36.99 लाख रुपये से शुरू
एनर्जी और इंटेलिजेंस इन्फ्रास्ट्रक्चर तय करेंगे भारत की ताकत : गौतम अदाणी
‘बिन समझाए, सिर्फ माँ समझती है’: एसबीआई लाइफ ने मदर्स डे पर माँ के अंतर्ज्ञान को किया सम्मानित
‘हस्तिनापुर के वीर’ में गांधारी बनेंगी विवाना सिंह, निभाएंगी करुणा और अनुशासन के बीच उलझी माँ का किरदार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.