Sultanpur News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसे जारी, कार डीसीएम से टकराई, पांच गंभीर रूप से घायल

सुलतानपुर/कूरेभार: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। बीते एक सप्ताह में हुए हादसों में तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

गुरुवार सुबह भीषण सड़क हादसा

गुरुवार सुबह कूरेभार थाना क्षेत्र के 118 किलोमीटर के पास एक भीषण दुर्घटना हुई। लखनऊ से गाजीपुर की ओर जा रही एक कार अनियंत्रित होकर सामने खड़ी डीसीएम से पीछे से जा टकराई।

पांच लोग गंभीर रूप से घायल

हादसे में कार सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए

1. विनोद (30) पुत्र वीरबल (दीपपुरा, सीकर, राजस्थान)

2. सुमित्रा (40) पत्नी राजेश (दीपपुरा, सीकर, राजस्थान)

3. सूरज (27) पुत्र सयन मंडल (भावदीप सिंह नगर, पंजाब)

4. गौतम पांडेय (36) (पहाड़पुर, पटना, बिहार)

5. गुड़िया (35) पत्नी गौतम पांडेय (पहाड़पुर, पटना, बिहार)

रेस्क्यू कर अस्पताल भेजे गए घायल

घटना की सूचना पर पहुंचे यूपीडा कर्मियों ने घायलों को कार से निकालकर तत्काल कूरेभार अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी की हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज सुलतानपुर रेफर कर दिया।

इस हादसे ने एक्सप्रेसवे पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं को लेकर फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं।

खबरें और भी हैं

Latest News

लखनऊ : महिला आरक्षण बिल पर सपा का रुख बना सियासी बहस का केंद्र, अखिलेश के सामने बड़ी चुनौती लखनऊ : महिला आरक्षण बिल पर सपा का रुख बना सियासी बहस का केंद्र, अखिलेश के सामने बड़ी चुनौती
UP News: महिला आरक्षण विधेयक एक बार फिर भारतीय राजनीति में बड़ा मुद्दा बन गया है। लोकसभा में दो दिनों...
New Delhi: पैसों के विवाद में पड़ोसी ने पिता-पुत्र की हत्या, सुल्तानपुरी में नाबालिग की भी चाकू मारकर हत्या
बलिया : दोषी चिकित्सकों की गिरफ्तारी न होने पर युवक ने कलेक्ट्रेट में किया आत्मदाह का प्रयास
बलिया : पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जयंती पर प्रतिमा पर माल्यार्पण, वक्ताओं ने याद किए उनके सिद्धांत
पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की 99वीं जयंती पर ‘जननायक स्थल’ पर श्रद्धांजलि, शताब्दी वर्ष का शुभारंभ
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.