सुलतानपुर में STF ने पकड़ा हथियार तस्करों का गिरोह, असलहों का जखीरा बरामद  

सुलतानपुर: एसटीएफ टीम को काफी दिनो से प्रदेश के विभिन्न जनपदों में अवैध असलहों के तस्करी की जानकारी मिल रही थी। एसटीएफ लखनऊ के उपनिरीक्षक अमित कुमार तिवारी हमराहियो के साथ मंगलवार की दोपहर कोतवाली नगर के अमहट चौराहे पर खड़े थे। तभी मुखबिर खास से सूचना मिली कि अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले चार पहिया वाहन व दो पहिया वाहन से अमहट चौराहे पर आ रहें हैं। सूचना को लेकर कोतवाली नगर प्रभारी से सहयोग लिया गया। सूचना पर कोतवाली नगर प्रभारी श्रीराम पांडेय हमराही सिपाहियो के साथ पहुंच गए। 

मौके पर मौजूद मुखबिर ने इशारा करके बताया कि गौरीगंज की तरफ से आकर जो चार पहिया वाहन व दो पहिया वाहन किनारे खड़े हैं। साथ ही दो लोग जो आपस में बात  कर रहे हैं वहीं लोग अवैध हथियारों की तस्करी करते हैं। एसटीएफ व पुलिस ने दबिश देकर दोनो को पकड़ते हुए पूछताछ की। पूछताछ के दौरान एक की शिनाख्त ऐनुल उर्फ रईश निवासी जलेसरगंज धारूपुर थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़ मौजूदा   पता नबाबगंज नई बस्ती बहादुरपुर रोड गभड़िया थाना  कोतवाली नगर के रुप में हुई। 

यह भी पढ़े - Ballia News : रेवती पुलिस ने चार वारंटियों को किया गिरफ्तार, न्यायालय के NBW पर हुई कार्रवाई

तलाशी के दौरान दो अवैध देशी तमंचा दो जिंदा कारतूस बरामद  हुआ। कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया कि कार में भी दो अवैध असलहे है। कार का प्रयोग अवैध असलहो के व्यापार के लिए करता हूं। वहीं दूसरे व्यक्ति की शिनाख्त पवनीश उर्फ पवनेश कुमार निवासी इंटिहा इब्राहिमपुर थाना हंडिया जनपद प्रयागराज के रुप में हुईं। इसके पास से दो अवैध असलहा व जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान बताया कि बाइक का प्रयोग अवैध असलहे के व्यापार के लिए करता हूं। मैने यह अवैध असलहा ऐनुल उर्फ रईश से खरीदा है। 2500 में खरीद कर चार हज़ार में बेचता हूं। अब तक कई जनपदों में सौ से अधिक अवैध असलहे बेच चुका हूं। कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्तों ने बताया कि ऐनुल उर्फ रईश के नबाबगंज नई बस्ती बहादुरपुर रोड गभड़िया थाना कोतवाली नगर में अवैध असलहो का निर्माण कार्य होता है। एसटीएफ व पुलिस टीम ने अभियुक्तों के साथ बताए हुए मकान पर पहुंची तो वहां दो लोग अवैध असलहा बनाते मिले। 

दोनो की शिनाख्त स्वालहीन अंसारी , ग्यासुद्दीन निवासी लालगांज प्रतापगढ़ के रुप में हुईं।स्वालहीन अंसारी ने बताया कि ऐनुल उर्फ रईश के कहने पर अवैध असलहा बनाने अपने साथी के साथ आता हूं। पुलिस को यहां से पचास से अधिक अर्धनिर्मित असलहे व उनके बनाने के सामान मिले। पुलिस सभी को पकड़कर कोतवाली नगर लाई। सबके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.