कड़ी सुरक्षा के बीच आजम खान को सीतापुर जेल में किया गया शिफ्ट

1 साल 4 महीने बाद फिर से सीतापुर जेल में शिफ्ट किए गए आजम खान

हरदोई जेल में आजम के बेटे अब्दुल्ला आजम को किया गया शिफ्ट

सीतापुर: सपा नेता आजम खान को कड़ी सुरक्षा के बीच रामपुर जेल से सीतापुर जेल में शिफ्ट किया गया है। 1 साल 4 महीने 22 दिनों बाद आजम को फिर सीतापुर जेल में शिफ्ट किया गया है। रामपुर कोर्ट से फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में दोषी पाये जाने पर कोर्ट ने आजम और उनकी पत्नी तंजीम फातिमा सहित बेटे अब्दुल्ला को 7-7 साल की सजा सुनाई थी। रामपुर जेल में बंद होने के बाद रविवार की भोर सुबह सुरक्षा कारणों से रामपुर जेल से आजम खान को सीतापुर जेल में शिफ्ट किया गया है। 

कड़ी सुरक्षा के बीच रामपुर से सीतापुर जेल में शिफ्ट किए गए आजम आजम खान (1)

यह भी पढ़े - बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक

गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान पत्नी तंजीम फातिमा बेटे अब्दुल्ला के साथ सीतापुर जेल में करीब 2 सालों से अधिक समय तक बंद रहे थे। सीतापुर जेल में आजम को तन्हाई बैरक में रखा जाएगा। रामपुर जेल से आजम को सुबह करीब 5:30 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच निकालकर सीतापुर जेल में सुबह करीब 9:20 बजे शिफ्ट किया गया है। वहीं आजम के बेटे अब्दुल्ला को हरदोई जेल में शिफ्ट किया गया है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : बलिया में 15 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप Ballia News : बलिया में 15 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
बांसडीह, बलिया: बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से 15 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है।...
बलिया में फोटोग्राफरों से DSLR कैमरा लूटने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, कैमरे और बाइक बरामद
आजमगढ़ में पत्नी और दो पुरोहितों की हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, बच्चों को कमरे में लेकर हुआ था बंद
Ballia News :बलिया में 110 वर्षीय वृद्धा की छत से गिरकर मौत, परिवार में मचा कोहराम
‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ में एडवोकेट गायत्री मोहन की वापसी, सम्वेदना सुवाल्का ने सुनाए अजय देवगन संग शूटिंग के अनुभव
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.