Shamli News: पारिवारिक विवाद ने उजाड़ा घर का सुकून, दंपति ने जहर खाकर खत्म की जिंदगी

मुजफ्फरनगर। शामली जिले में हरियाणा निवासी एक दंपति ने कथित रूप से पारिवारिक झगड़े को लेकर जहर खाकर जान दे दी। पुलिस ने बताया कि घटना सोमवार को शामली थाने के बहावड़ी गांव के पास के वन क्षेत्र की है जहां नरेश (30) और उसकी पत्नी सोना कुमारी (28) बेहोशी की हालत में मिले। उसने बताया कि दोनों का अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

शामली के पुलिस अधीक्षक एन पी सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह घटना घरेलू विवाद का नतीजा है। पुलिस ने मौके से जहर की एक शीशी भी बरामद की है। उन्होंने बताया कि नरेश और सोना की शादी एक पहले हुई थी और वे हरियाणा के कैथल जिले के रहने वाले थे। सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और जांच जारी है। 

यह भी पढ़े - Ballia News : खाई में गिरा अनियंत्रित ऑटो, मां की मौत, दो बेटियां घायल

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.