Shahjahanpur News: सड़क पार करते समय रोडवेज बस से कुचलकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

अल्हागंज। जलालाबाद-अल्हागंज हाईवे पर बुधवार को सड़क पार कर ससुराल जा रहे एक ग्रामीण की रोडवेज बस से कुचलकर दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक दुर्घटना स्थल से 20 मीटर दूर बस छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

फर्रुखाबाद जिले के अमहटी गांव निवासी महेंद्र कुमार (उम्र 40), जो सरनाम कुशवाहा के पुत्र थे, अपनी ससुराल जाने के लिए अल्हागंज पहुंचे थे। उनकी शादी 16 साल पहले अल्हागंज के राजकिराया गांव निवासी साधू कुशवाहा की बेटी अनूपा से हुई थी। साधू गल्ला मंडी में श्रमिक हैं।

महेंद्र अल्हागंज रोडवेज स्टेशन पर बस से उतरने के बाद ई-रिक्शा से राजकिराया गांव के मोड़ पर पहुंचे। जैसे ही वह सड़क पार कर अपनी ससुराल की ओर बढ़े, जलालाबाद की तरफ से आ रही फर्रुखाबाद डिपो की तेज रफ्तार बस ने उन्हें टक्कर मार दी। बस का पहिया उनके सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

परिवार में मचा कोहराम

दुर्घटना की सूचना पर मृतक की सास सदाबती गांव की अन्य महिलाओं और ग्रामीणों के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं। शव को देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। उनकी चीख-पुकार ने माहौल को और भी गमगीन बना दिया।

थाना प्रभारी ओमप्रकाश अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद बस चालक बस को छोड़कर फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

मृतक महेंद्र अपने पीछे तीन बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। इस दुखद हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

महोबा में दो PCS अफसरों की प्रेम कहानी ने लिया शादी का रूप, चित्रकूट में हुई सगाई महोबा में दो PCS अफसरों की प्रेम कहानी ने लिया शादी का रूप, चित्रकूट में हुई सगाई
महोबा: उत्तर प्रदेश के महोबा में तैनात दो PCS अधिकारियों की प्रेम कहानी इन दिनों चर्चा में है। जिले के...
लखनऊ के ‘शर्मा जी की चाय’ के ऑनलाइन ऑर्डर में 7 गुना से ज्यादा उछाल, 2019 के 6,984 से बढ़कर 2025 में 50,054 पार
‘यादें’ के नए ट्रैक में सामाजिक मान्यताओं को चुनौती देंगे डॉ. देव, इक़बाल खान बोले- “मानवता के रास्ते में कोई भी सामाजिक नियम आड़े नहीं आना चाहिए”
‘यादें’ के नए ट्रैक के लिए इकबाल खान ने बदली आवाज़ का अंदाज़, बोले- “स्त्रैण गुण लाने के लिए कीं खास वॉइस एक्सरसाइज”
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक का शानदार प्रदर्शन, दूसरी तिमाही में PAT 196.5% बढ़कर ₹1,045 करोड़
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.