प्यार और आपत्तिजनक फोटो बना हत्या की वजह, बलिया पुलिस ने युवक की मर्डर मिस्ट्री सुलझाई; पति-पत्नी समेत तीन गिरफ्तार

बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में पुलिस ने अज्ञात युवक की हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए पति-पत्नी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, प्रेम संबंधों से जुड़ी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो हत्या की मुख्य वजह बने।

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में स्वाट/सर्विलांस और थाना रसड़ा पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। उल्लेखनीय है कि 10 फरवरी 2026 की सुबह रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के चिलकहर-नत्थोपुर लोहटा मार्ग के पास कुश ग्राम लोहटा में एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ था। प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई गई थी।

यह भी पढ़े - बलिया में ऑपरेशन के बाद जच्चा-बच्चा की मौत, बोर्ड हटाकर नर्सिंग होम संचालिका फरार

जांच के दौरान शव की पहचान पंकज गुप्ता (निवासी लाहीडीह, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़) के रूप में हुई। विवेचना में सामने आया कि पंकज के विजय पाल सिंह की बहन रेखा सिंह से गहरे संबंध थे और मृतक के पास कुछ आपत्तिजनक फोटो व वीडियो मौजूद थे, जिसे लेकर वह रेखा पर दबाव बनाता था।

पुलिस के अनुसार, इस बात की जानकारी रेखा ने अपने पति अरुण सोनी और भाभी अंजनी सिंह को दी। बाद में यह मामला अंजनी सिंह के भाई मनीष सिंह तक पहुंचा। फरवरी की शुरुआत में चिलकहर में पारिवारिक शादी के दौरान सभी ने मिलकर पंकज गुप्ता की हत्या की साजिश रची।

पुलिस ने रविवार को मनीष सिंह (निवासी चिलकहर, बलिया), विजय पाल सिंह और उसकी पत्नी अंजनी सिंह (निवासी सिकहुला, आजमगढ़) को गिरफ्तार किया। आरोपियों की निशानदेही पर मृतक का मोबाइल फोन, तेजाब की खाली बोतल और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद आरोपियों ने मृतक के बैग और कपड़ों को जला दिया था तथा मोबाइल फोन को कुछ दूरी पर फेंक दिया था। मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच जारी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक Rajeev Krishna ने मंगलवार को कहा कि नोएडा में श्रमिक आंदोलन के दौरान हिंसा...
संभल में गंगा स्नान के दौरान खनन ठेकेदार का मुंशी डूबा, आठ घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग
मुंबई में शहीद 66 फायरमैन को बलिया पुलिस ने दी श्रद्धांजलि, अग्नि सुरक्षा सप्ताह शुरू
बलिया पुलिस का पहला अत्याधुनिक ई-मालखाना शुरू, अब QR कोड से होगी जब्त माल की ट्रैकिंग
ऑल इंडिया एससी/एसटी/ओबीसी एंड माइनॉरिटी फेडरेशन ने प्रदेश स्तर पर मनाई डॉ. आंबेडकर जयंती
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.