Shahjahanpur News: खेत में आवारा पशु भगाने गए बालक को लगी गोली, अस्पताल ले जाते समय मौत

तिलहर: खेत में आवारा पशु भगाने गए 12 वर्षीय बालक को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। घायल बालक को जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पीड़ित पिता ने स्कूल प्रबंधक और उसके बेटे पर गोली मारने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की तलाश जारी है।

होली के जश्न के दौरान चली गोली

कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव बाबूपुर निवासी रामखिलौना ने बताया कि उनका गांव तिलहर और निगोही थाना सीमा पर स्थित है। बुधवार रात करीब 11:30 बजे, वह अपने 12 वर्षीय बेटे रंजीत के साथ खेत में फसल की रखवाली कर रहे थे। इस दौरान कुछ आवारा पशु खेत में घुस आए, जिन्हें भगाने के लिए रंजीत डंडा लेकर खेत की ओर चला गया।

यह भी पढ़े - Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर काशी विश्वनाथ धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, साढ़े पांच लाख से अधिक ने किए दर्शन

इसी दौरान पास स्थित विद्या माध्यमिक विद्यालय में गांव महमदपुर निवासी स्कूल प्रबंधक वीरपाल वर्मा और उनके पुत्र आकाश उर्फ विराट होली के जश्न में लाइसेंसी राइफल और देसी तमंचे के साथ फायरिंग कर रहे थे। आरोप है कि वीरपाल और आकाश ने रंजीत पर गोली चला दी, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा।

रास्ते में तोड़ा दम, परिवार में कोहराम

खेतों में मौजूद शिवकुमार और अन्य ग्रामीणों ने तुरंत घायल रंजीत को निगोही सीएचसी पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

रंजीत की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। उसकी मां माया देवी, भाई धर्मवीर और राजकुमार, बहन चंद्रकली, लक्ष्मी और ज्योति का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस जांच में जुटी, आरोपियों की तलाश जारी

कोतवाल राकेश कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है और जल्द ही उन्हें हिरासत में लिया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

ओम बिरला ने बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री तारिक रहमान से की मुलाकात, पीएम मोदी का पत्र सौंपा ओम बिरला ने बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री तारिक रहमान से की मुलाकात, पीएम मोदी का पत्र सौंपा
ढाका। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बांग्लादेश के नवनियुक्त प्रधानमंत्री तारिक रहमान से शिष्टाचार भेंट की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...
आईआईटी कानपुर के 1990 बैच के पूर्व छात्रों ने 13.2 करोड़ रुपये का सहयोग दिया
बाराबंकी में नहाने का वीडियो बनाकर विवाहिता से ब्लैकमेलिंग का आरोप, दुकान संचालक के खिलाफ रिपोर्ट
देवरिया में चलती ट्रेन में युवती से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, टीटीई के खिलाफ मुकदमा दर्ज
उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा के 46,944 पद रिक्त, फिलहाल नई भर्ती की कोई योजना नहीं
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.