गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार*

संत कबीर नगर ,आज दिनांक 30.03.2023 को थानाध्यक्ष थाना धर्मसिंहवा  इन्द्रभूषण सिंह के नेतृत्व मे गठित टीम द्वारा  यूपी गैगेस्टर एक्ट थाना धर्मसिहंवा जनपद सन्तकबीरनगर से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त रणजीत शुक्ला पुत्र अर्जुन शुक्ला निवासी मेहदूपार थाना धर्मसिंहवा जनपद संतकबीरनगर को विधिक नियमों का पालन करते हुये सेवाइचपार मोड़ से गिरफ्तार किया गया । 

विदित हो कि उक्त अभियुक्त का एक सुसंगठित गिरोह है, जो अपने आर्थिक, भौतिक एवं दुनियाबी लाभ हेतु गैंग बनाकर लूट / छिनैती जैसे जघन्य अपराध कारित करते हैं । लूट/ छिनैती के अभियोग दर्ज होने व समाज में काफी भय, आतंक व साम्प्रदायिक साम्प्रदायिक सौहार्द खराब होने के खतरे तथा उक्त अभियुक्त के भय व आतंक से किसी व्यक्ति द्वारा इनके विरुद्ध इनके द्वारा किए गए गलत कार्यों की सूचना व गवाही देने से डरने के दृष्टिगत गैंगेस्टर एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया था । गैंगेस्टर एक्ट पंजीकृत किए जाने के उपरान्त धर्मसिंहवा पुलिस द्वारा उक्त गैंगेस्टर को आज दिनांक 30.03.2024 को गिरफ्तार कर  न्यायालय रवाना किया गया ।  

यह भी पढ़े - गाजियाबाद : मामूली विवाद में दो युवकों की चाकू मारकर हत्या, एक गंभीर घायल

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.