सहारनपुर में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में एक किशोरी को किसी बहाने से बुलाकर तीन युवक अपने साथ ले गए और कथित तौर पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।  

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सागर जैन ने  बताया कि थाना गंगोह इलाके में शुक्रवार देर शाम एक युवक अपने दो सहयोगियों के साथ किशोरी के घर पहुंचा और उसे बताया कि अस्पताल में उसके दादा की मौत हो चुकी है। अधिकारी ने बताया कि किशोरी इससे घबरा गई और युवकों के साथ चली गई।  परिजनों के आरोपों के हवाले से पुलिस अधीक्षक ने बताया कि युवकों ने किशोरी को रास्ते में नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया और एक ईंट भट्टे पर ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

उन्होंने बताया कि पीड़िता के पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अधीक्षक जैन ने बताया कि संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और रिहान नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि उसके दो अज्ञात सहयोगियों की तलाश की जा रही है।   

खबरें और भी हैं

Latest News

दुष्कर्म, पॉक्सो और आईटी एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, हल्दी पुलिस ने न्यायालय भेजा दुष्कर्म, पॉक्सो और आईटी एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, हल्दी पुलिस ने न्यायालय भेजा
हल्दी, बलिया: हल्दी थाना पुलिस ने दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट से जुड़े मामले में वांछित आरोपी दिनेश चौरसिया...
बलिया में सड़क हादसे में घायल शिक्षक का निधन, 42 दिन बाद लखनऊ में इलाज के दौरान तोड़ा दम
अनुराग कश्यप की बच्चों के लिए खास फिल्म 'लिटिल थॉमस' में गुलशन देवैया और रसिका दुग्गल, 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक
“शाह बानो एक ऐसा किरदार है, जिसे कोई भी एक्टर निभाने का सपना देखेगा”: यामी गौतम धर
दशकों बाद फिर लौटेगी 'महाभारत' की यादें, 14 सितंबर से शेमारू टीवी पर दिखेगी बी. आर. चोपड़ा की कालजयी प्रस्तुति
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.