एक्सिस बैंक ने अड्डा एजुकेशन के साथ साझेदारी की, वाणिज्यिक बैंकिंग के लिए हायर-ट्रेन-डिप्लॉय कार्यक्रम शुरू

नागपुर। निजी क्षेत्र के प्रमुख बैंक एक्सिस बैंक ने वाणिज्यिक बैंकिंग समूह (सीबीजी) के लिए रिलेशनशिप मैनेजर्स (आरएम) का विशेष कैडर विकसित करने के उद्देश्य से अड्डा एजुकेशन के साथ साझेदारी की है। इस पहल के तहत बैंक ने नियुक्ति–प्रशिक्षण–तैनाती (हायर-ट्रेन-डिप्लॉय) कार्यक्रम की शुरुआत की है।

बैंक ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य उसकी तेजी से बढ़ती लघु एवं मध्यम उपक्रम (एसएमई) बैंकिंग फ्रेंचाइजी को मजबूती देना है, जो एक्सिस बैंक के प्रमुख रणनीतिक क्षेत्रों में शामिल है। यह कार्यक्रम पारंपरिक प्रशिक्षण मॉडल से अलग तरीके से तैयार किया गया है, ताकि रिलेशनशिप मैनेजर्स को एसएमई ग्राहकों की विशिष्ट जरूरतों के अनुरूप भूमिका-आधारित कौशल प्रदान किया जा सके।

यह भी पढ़े - अमृता ने एआई आधारित क्लिनिकल असिस्टेंट ‘मेडसम’ लॉन्च किया

एक्सिस बैंक के अनुसार, यह पहल ऐसे समय में शुरू की गई है, जब केंद्रीय बजट 2026 में कौशल विकास और सेवा क्षेत्र में रोजगार सृजन पर विशेष जोर दिया गया है। हायर-ट्रेन-डिप्लॉय मॉडल के जरिए यह सुनिश्चित किया जाएगा कि नए आरएम पहले दिन से ही तैनाती के लिए तैयार हों और व्यावहारिक प्रशिक्षण के माध्यम से नियुक्ति और वास्तविक कार्य चुनौतियों के बीच की दूरी को कम किया जा सके।

बैंक ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत वाणिज्यिक बैंकिंग आरएम की जरूरतों के अनुसार सह-निर्मित पाठ्यक्रम, वास्तविक ग्राहक संपर्क के जरिए व्यावहारिक प्रशिक्षण, उत्पादों, प्रक्रियाओं और नियामकीय पहलुओं की संरचित जानकारी दी जाएगी।

एक्सिस बैंक के ग्रुप एग्जीक्यूटिव और मानव संसाधन प्रमुख राजकमल वेम्पति ने कहा कि सेवा क्षेत्र भारत की आर्थिक वृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है और इसके लिए भविष्य की जरूरतों के अनुरूप कुशल कार्यबल की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम बैंक को उच्च गुणवत्ता वाली और तुरंत तैनाती योग्य प्रतिभा विकसित करने में मदद करेगा।

अड्डा एजुकेशन के स्किलिंग और हायर एजुकेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बिमलजीत भसीन ने कहा कि इस साझेदारी से बैंकिंग क्षेत्र में जटिल और ग्राहक-संपर्क आधारित भूमिकाओं के लिए सक्षम प्रतिभा तैयार करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम बैंक की ग्राहक-केंद्रित विकास रणनीति के अनुरूप है।

एक्सिस बैंक ने कहा कि इस पहल के जरिए वह एसएमई बैंकिंग खंड में विशेष आरएम क्षमता विकसित कर रहा है और साथ ही राष्ट्रीय कौशल विकास प्रयासों को भी समर्थन दे रहा है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक, प्रभारी जिलाधिकारी ने दिए कड़े निर्देश बलिया में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक, प्रभारी जिलाधिकारी ने दिए कड़े निर्देश
बलिया। विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी ने बतौर प्रभारी जिलाधिकारी जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक की। बैठक...
टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में बलिया में प्राथमिक शिक्षक संघ का प्रदर्शन आज
एक्सिस बैंक ने अड्डा एजुकेशन के साथ साझेदारी की, वाणिज्यिक बैंकिंग के लिए हायर-ट्रेन-डिप्लॉय कार्यक्रम शुरू
Ballia News: सड़क हादसे में बलिया के युवा व्यवसायी की मौत
एनएससीटी में पंजीकरण का लाभ: बलिया के दिवंगत शिक्षक की पत्नी को मिलेगा 8–10 लाख रुपये का सहयोग
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.