टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में बलिया में प्राथमिक शिक्षक संघ का प्रदर्शन आज

बलिया। टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया के नेतृत्व में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बलिया इकाई ने टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) की अनिवार्यता के विरोध में आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है। संगठन की बैठक में तय किया गया कि 26 फरवरी को जनपद के सभी शिक्षक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन करेंगे और जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपेंगे।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू होने से पहले नियुक्त किए गए शिक्षकों पर टीईटी की शर्त लागू करना न्यायसंगत नहीं है। उनका कहना था कि नियुक्ति के समय लागू नियमों के अनुसार चयनित शिक्षकों से अब टीईटी उत्तीर्ण करने की बाध्यता अनुचित है। इसी आदेश के विरोध में बलिया सहित प्रदेश के अन्य जनपदों में भी शिक्षक अपने-अपने जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेंगे और मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित करेंगे।

यह भी पढ़े - बलिया में दिवंगत रसोईया की बेटी का विवाह शिक्षकों के सहयोग से संपन्न, समाज के लिए बनी मिसाल

बैठक को संबोधित करते हुए प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने जनपद के सभी शिक्षकों से अपील की कि वे 26 फरवरी को समय से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचकर आंदोलन को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन शिक्षकों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ा है।

इससे पूर्व विभिन्न शिक्षा क्षेत्रों के अध्यक्षों और मंत्रियों ने सीटीईटी की अनिवार्यता के विरोध में अपने विचार रखे। बैठक में सुनील सिंह, अजय मिश्र, जितेन्द्र प्रताप सिंह, ज्ञानेंद्र कुमार गुप्ता, अरुण पाण्डेय, अजीत पाण्डेय, अनिल पाण्डेय, जय प्रकाश राय, तुषारकांत राय, सुशील कुमार, बलवंत सिंह, अशोक यादव, नीरज सिंह, शक्ति मिश्र, सैफुद्दीन, सुधीर सलवती, सत्यजीत, समरजीत सिंह, भूपेंद्र यादव, उदय नारायण, अवधेश कुमार, संजय दूबे, टुनटुन प्रसाद और शत्रुघ्न यादव सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने की, जबकि संचालन जिलामंत्री डॉ. राजेश पाण्डेय ने किया।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक, प्रभारी जिलाधिकारी ने दिए कड़े निर्देश बलिया में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक, प्रभारी जिलाधिकारी ने दिए कड़े निर्देश
बलिया। विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी ने बतौर प्रभारी जिलाधिकारी जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक की। बैठक...
टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में बलिया में प्राथमिक शिक्षक संघ का प्रदर्शन आज
एक्सिस बैंक ने अड्डा एजुकेशन के साथ साझेदारी की, वाणिज्यिक बैंकिंग के लिए हायर-ट्रेन-डिप्लॉय कार्यक्रम शुरू
Ballia News: सड़क हादसे में बलिया के युवा व्यवसायी की मौत
एनएससीटी में पंजीकरण का लाभ: बलिया के दिवंगत शिक्षक की पत्नी को मिलेगा 8–10 लाख रुपये का सहयोग
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.