रामपुर : पहले फावड़े से काटी गर्दन...फिर गोली मारकर कर दी महिला की हत्या

रामपुर: मिलक क्षेत्र में जमीन के विवाद में महिला की फावड़े से गर्दन काटकर व गोली मारकर हत्या कर दी। दिनदहाड़े खेत पर हुई घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर एसपी और सीओ मौके पर पहुंच गए। पोस्टमार्टम को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि आरोपी फरार चल रहे हैं। 

घटना मिलक थाना क्षेत्र के गांव कपनेरी की है। गांव निवासी कल्यान का अपने मृतक भाई की पत्नी छत्रवती से जमीन विवाद चल रहा है। शनिवार को जमीन के बंटवारे को लेकर छत्रवती अपने बच्चों को साथ खेत पर पहुंची। तभी जेठ कल्यान भी अपने बच्चों के साथ खेत पर पहुंच गया। मेढ़ डालने को लेकर दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। इस दौरान कल्यान के बच्चों ने छत्रवती की फावड़े से गर्दन काट दी। उसके बाद कल्यान ने छत्रवती (45) को गोली मार दी। जिससे मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या की जानकारी मिलने के बाद एसपी राजेश द्विवेदी एवं सीओ के एन आनंद ने घटना स्थल का जायजा लिया। घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। सीओ के एन आनंद ने बताया कि कपनेरी गांव में जमीन के विवाद में महिला की हत्याकर दी है ।हत्यारों को पकड़ने के लिए टीम गठित कर दी गयीं हैं।

खबरें और भी हैं

Latest News

महोबा में दो PCS अफसरों की प्रेम कहानी ने लिया शादी का रूप, चित्रकूट में हुई सगाई महोबा में दो PCS अफसरों की प्रेम कहानी ने लिया शादी का रूप, चित्रकूट में हुई सगाई
महोबा: उत्तर प्रदेश के महोबा में तैनात दो PCS अधिकारियों की प्रेम कहानी इन दिनों चर्चा में है। जिले के...
लखनऊ के ‘शर्मा जी की चाय’ के ऑनलाइन ऑर्डर में 7 गुना से ज्यादा उछाल, 2019 के 6,984 से बढ़कर 2025 में 50,054 पार
‘यादें’ के नए ट्रैक में सामाजिक मान्यताओं को चुनौती देंगे डॉ. देव, इक़बाल खान बोले- “मानवता के रास्ते में कोई भी सामाजिक नियम आड़े नहीं आना चाहिए”
‘यादें’ के नए ट्रैक के लिए इकबाल खान ने बदली आवाज़ का अंदाज़, बोले- “स्त्रैण गुण लाने के लिए कीं खास वॉइस एक्सरसाइज”
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक का शानदार प्रदर्शन, दूसरी तिमाही में PAT 196.5% बढ़कर ₹1,045 करोड़
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.