Raebareli News: रायबरेली में भीषण सड़क हादसा, महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो और ट्रैक्टर में टक्कर, चार की मौत

रायबरेली। लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर मंगलवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जिसमें एक महिला भी शामिल है। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका इलाज रायबरेली एम्स में जारी है। बताया जा रहा है कि यह परिवार महाकुंभ में स्नान कर घर लौट रहा था, जब यह हादसा हुआ।

घटना की सूचना मिलने पर एडीएम प्रशासन सिद्धार्थ कुमार और अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों का समुचित इलाज सुनिश्चित करने के लिए चिकित्सकों को निर्देश दिया। यह हादसा भदोखर थाना क्षेत्र के लखनऊ-प्रयागराज मार्ग पर मुंशीगंज बाईपास के पास स्थित कान्हा ढाबे के पास हुआ।

मंगलवार भोर में लखनऊ की ओर जा रही बोलेरो की आमने-सामने ट्रैक्टर से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। वहीं, ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई, जिसे सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने बोलेरो में फंसे छह लोगों को अस्पताल पहुंचाया।

इस हादसे में बोलेरो में सवार प्रभा नेगी और आशीष द्विवेदी समेत तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। चौथे व्यक्ति ने अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया। घायलों में दो युवकों का इलाज रायबरेली एम्स में चल रहा है।

ईएमओ डॉ. अतुल पांडे ने बताया कि हादसे में लखनऊ के तेलीबाग निवासी छह लोग शामिल थे। इनमें से तीन को मृत हालत में अस्पताल लाया गया था, जबकि एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दो घायलों की हालत गंभीर है और उनका इलाज जारी है।

हादसे के बाद प्रशासन ने घायलों की हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है और फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश जारी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: विनोद राजभर के शव का अंतिम संस्कार करने से परिजनों ने किया इनकार, आश्वासन के बाद माने ग्रामीण बलिया: विनोद राजभर के शव का अंतिम संस्कार करने से परिजनों ने किया इनकार, आश्वासन के बाद माने ग्रामीण
बांसडीह, बलिया। सहतवार कस्बे में सोमवार को मारपीट के दौरान मृत विनोद राजभर का शव मंगलवार देर शाम पोस्टमार्टम के...
बलिया: दहेज में 70-80 हजार रुपये की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पांच पर मुकदमा
बलिया: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 43 उप निरीक्षकों को मिली नई जिम्मेदारी
बलिया: आठ माह पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, पांच नामजद समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज
बलिया: घर में पटाखा फेंकने से मना किया तो महिला से मारपीट, दो सगे भाइयों पर मुकदमा दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.