- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- प्रयागराज
- Prayagraj News: महाकुंभ स्नान के लिए आई महिला की धारदार हथियार से हत्या, साथी फरार, इलाके में सनसनी
Prayagraj News: महाकुंभ स्नान के लिए आई महिला की धारदार हथियार से हत्या, साथी फरार, इलाके में सनसनी
प्रयागराज। महाकुंभ में स्नान के लिए आई एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार, बुधवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति ने महिला का गला धारदार हथियार से रेत दिया और फरार हो गया।
आजाद नगर के मकान में मिला शव
पहचान और आरोपी की तलाश जारी
महिला की शिनाख्त अब तक नहीं हो पाई है, लेकिन उसकी उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है। साथ आया व्यक्ति फरार हो गया है, जिसकी पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. जानकारी के अनुसार, महिला और उसका साथी दिल्ली से आए थे और ठहरने के लिए मकान मालिक से अनुरोध किया था। मकान मालिक कहीं दूर रहता है और उसकी संपत्ति की देखरेख पास की दुकान चलाने वाला व्यक्ति करता है।
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार आरोपी की सघन तलाश जारी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। महाकुंभ के दौरान हुई इस निर्मम हत्या ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है।
