Prayagraj News: महाकुंभ में आग की जिम्मेदारी खालिस्तानी संगठन ने ली, कहा- यह केवल चेतावनी थी, ATS-NIA अलर्ट

प्रयागराज। प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में 19 जनवरी को लगी आग की जिम्मेदारी आतंकवादी संगठन खालिस्तानी जिंदाबाद फोर्स (KZF) ने ली है। इस घटनाक्रम के बाद यूपी एटीएस और एनआईए ने जांच तेज कर दी है। एजेंसियां अब आग की इस घटना के पीछे आतंकी कनेक्शन तलाश रही हैं।

आतंकी संगठन KZF ने ईमेल के जरिए दावा किया है कि यह घटना पीलीभीत में हुए एनकाउंटर का बदला थी। साथ ही, ईमेल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी जिक्र किया गया है।

19 जनवरी को महाकुंभ के सेक्टर-19 में शाम करीब 4 बजे आग लगी थी। इस घटना में 40 कुटिया और 6 टेंट जलकर खाक हो गए थे। प्रशासन का कहना है कि गीता प्रेस की रसोई में छोटे सिलेंडर से चाय बनाते समय गैस लीक होने के कारण आग लगी।

KZF का दावा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, खालिस्तानी जिंदाबाद फोर्स ने कनाडा और पंजाब के कुछ पत्रकारों को ईमेल भेजकर इस घटना की जिम्मेदारी ली है। ईमेल में लिखा गया, "यह कुंभ मेले के दौरान हुए विस्फोट की जिम्मेदारी हमारी है। इस कार्रवाई का मकसद किसी को नुकसान पहुंचाना नहीं था। यह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चेतावनी है कि हम आपके बेहद करीब हैं। यह घटना पीलीभीत फर्जी मुठभेड़ में मारे गए तीन भाइयों की हत्या का बदला है। यह तो सिर्फ शुरुआत है।" ईमेल फतेह सिंह नाम के व्यक्ति की ओर से भेजा गया है।

जांच एजेंसियां सतर्क

इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा, "जांच एजेंसियां अपनी जांच कर रही हैं। अगर कोई तथ्य सामने आएगा, तो समय रहते जानकारी दी जाएगी।"

हालांकि, यूपी पुलिस ने KZF के दावे को खारिज करते हुए इसे केवल अफवाह बताया है।

खबरें और भी हैं

Latest News

विश्व टेलीविजन दिवस पर सोनी सब के कलाकारों ने साझा किए अपने अनुभव, बताया क्यों खास है छोटा पर्दा विश्व टेलीविजन दिवस पर सोनी सब के कलाकारों ने साझा किए अपने अनुभव, बताया क्यों खास है छोटा पर्दा
मुंबई, नवंबर 2026। टेलीविजन केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि दर्शकों को कहानियों, किरदारों और भावनात्मक रिश्तों से जोड़ने का...
गौरव खन्ना ने पुरुषों से पूछा सवाल, ‘आखिरी बार आपने अपनी कोई ख्वाहिश कब पूरी की थी?’
अनिल कपूर ने सुनाया बचपन का किस्सा, पिता की फिल्म ‘टार्ज़न कम्स टू दिल्ली’ से किया था पहला कैमरा फेस
डिजिटल धोखाधड़ी पर लगाम लगाने के लिए एक्सिस बैंक ने शुरू किया देशव्यापी ‘सेफ बैंकिंग’ अभियान
तेजस्वी प्रकाश और अनीता हसनंदानी ने हिबा नवाब के साथ ‘लो चुड़ैल चली ससुराल’ के लिए बनाया मजेदार डिजिटल वीडियो
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.