उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा के 46,944 पद रिक्त, फिलहाल नई भर्ती की कोई योजना नहीं

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में सहायक अध्यापक के 46,944 पद रिक्त हैं, लेकिन सरकार की ओर से फिलहाल नई भर्ती की कोई योजना नहीं है। यह जानकारी बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने मंगलवार को विधानसभा में दी।

चित्रकूट से समाजवादी पार्टी के विधायक अनिल प्रधान द्वारा पूछे गए लिखित प्रश्न के उत्तर में मंत्री ने बताया कि एक अप्रैल 2022 से आठ जनवरी 2026 के बीच प्रदेश में 5,856 अभ्यर्थियों का चयन कर उनकी नियुक्ति की गई है। हालांकि, बड़ी संख्या में पद रिक्त होने के बावजूद सरकार नए पद सृजित कर भर्ती परीक्षा कराने पर विचार नहीं कर रही है।

यह भी पढ़े - बलिया में पुलिस मुठभेड़, हत्या में वांछित दो बदमाशों समेत चार गिरफ्तार

विधायक ने यह भी सवाल किया था कि शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए नए पद सृजित कर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की कोई योजना है या नहीं। इस पर सरकार की ओर से स्पष्ट उत्तर दिया गया कि फिलहाल ऐसी कोई योजना नहीं है।

मंत्री संदीप सिंह ने सदन को बताया कि प्रदेश में शिक्षकों और शिक्षामित्रों की पर्याप्त संख्या कार्यरत है और एक भी परिषदीय विद्यालय बंद नहीं किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को पांच-पांच लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करा रही है। इनके मानदेय में वृद्धि पर भी विचार किया जा रहा है, जिसकी जानकारी शीघ्र सदन में दी जाएगी।

पंचायतीराज मंत्री और विपक्ष के बीच नोकझोंक

प्रश्नकाल के दौरान पंचायतीराज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष का सीधा चुनाव जनता द्वारा कराए जाने के संबंध में केंद्र सरकार को दो बार पत्र लिखा जा चुका है। समाजवादी पार्टी के सदस्य अतुल प्रधान के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि इस संबंध में आवश्यक संवैधानिक संशोधन केंद्र सरकार को ही करना होगा।

विपक्ष द्वारा ‘डबल इंजन सरकार’ का उल्लेख किए जाने पर राजभर ने कहा कि इसी वजह से दो बार पत्र लिखा गया और केंद्र सरकार से मुलाकात भी की गई। उन्होंने कहा कि यदि सिंगल इंजन की सरकार होती, तो यह प्रयास भी संभव नहीं होता।

इस दौरान एक प्रश्न के उत्तर में मंत्री द्वारा लिखित जवाब पढ़े जाने पर विपक्ष ने तंज कसा, जिस पर ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि यदि बिना कागज पढ़े जवाब दिया जाएगा, तो विपक्ष को ही असुविधा होगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

ओम बिरला ने बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री तारिक रहमान से की मुलाकात, पीएम मोदी का पत्र सौंपा ओम बिरला ने बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री तारिक रहमान से की मुलाकात, पीएम मोदी का पत्र सौंपा
ढाका। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बांग्लादेश के नवनियुक्त प्रधानमंत्री तारिक रहमान से शिष्टाचार भेंट की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...
आईआईटी कानपुर के 1990 बैच के पूर्व छात्रों ने 13.2 करोड़ रुपये का सहयोग दिया
बाराबंकी में नहाने का वीडियो बनाकर विवाहिता से ब्लैकमेलिंग का आरोप, दुकान संचालक के खिलाफ रिपोर्ट
देवरिया में चलती ट्रेन में युवती से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, टीटीई के खिलाफ मुकदमा दर्ज
उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा के 46,944 पद रिक्त, फिलहाल नई भर्ती की कोई योजना नहीं
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.