Prayagraj News: महाकुंभ में निराश्रित वृद्धजनों ने किया पावन स्नान, सरकार का अनूठा प्रयास

महाकुंभ नगर: प्रदेश की योगी सरकार निराश्रित वृद्धजनों के कल्याण के लिए विशेष प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण के निर्देश पर मंगलवार को देवरिया, बहराइच, अमरोहा और बिजनौर के वृद्धाश्रमों में निवास करने वाले 95 वरिष्ठजनों को महाकुंभ में पवित्र संगम स्नान का सौभाग्य प्रदान किया गया। समाज कल्याण विभाग ने इन वृद्धजनों के आवागमन, भोजन, आवास और चिकित्सा सुविधाओं की पूरी व्यवस्था नि:शुल्क की।

विशेष इंतजाम

वृद्धजनों को संबंधित जिलों से विभागीय अधिकारियों की देखरेख में विशेष बसों से कुंभ क्षेत्र लाया गया। वहां समाज कल्याण विभाग द्वारा स्थापित 100 बेड वाले अस्थायी आश्रम में उनका ठहराव किया गया। आश्रम में सभी जरूरी सुविधाएं, तीनों समय का नि:शुल्क भोजन, और स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।

यह भी पढ़े - प्रयागराज में सनसनी : सगाई टूटने से नाराज युवक ने CM योगी को बम से उड़ाने की दी धमकी, गिरफ्तार

आध्यात्मिक अनुभव

मंगलवार को पवित्र संगम स्नान के बाद वृद्धजनों ने कुंभ क्षेत्र के आध्यात्मिक वातावरण में ध्यान और भजन-कीर्तन का आनंद लिया। दिनचर्या को स्वास्थ्यप्रद और आध्यात्मिक बनाए रखने के लिए सुबह योग और ध्यान सत्र आयोजित किए गए। वहीं, शाम को भजन-कीर्तन और प्रवचन का आयोजन किया गया, जिसमें वृद्धजनों ने श्रद्धा और उत्साह से भाग लिया।

महाकुंभ में पहली बार अस्थायी आश्रम

समाज कल्याण विभाग ने महाकुंभ के दौरान पहली बार कुंभ क्षेत्र में अस्थायी आश्रम की स्थापना की है। इस पहल का उद्देश्य वृद्धजनों को आध्यात्मिक और मानसिक शांति प्रदान करना है। उनके स्वास्थ्य की देखभाल के लिए डॉक्टरों की टीम तैनात की गई है, जो नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच कर रही है।

सरकार की सराहनीय पहल

वृद्धजनों ने इस प्रयास के लिए सरकार और समाज कल्याण विभाग का आभार व्यक्त किया। उनका कहना था कि इस अनुभव ने उन्हें आध्यात्मिक शांति और जीवन में नई ऊर्जा प्रदान की है। सरकार की यह पहल न केवल उनके भौतिक बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक कल्याण के प्रति भी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

यह कदम न केवल योगी सरकार के वृद्धजनों के प्रति संवेदनशीलता को दिखाता है, बल्कि समाज में उनका आत्मसम्मान बनाए रखने की दिशा में एक बड़ा प्रयास है।

खबरें और भी हैं

Latest News

‘गोल्डन इम्पैक्ट अचीवर अवॉर्ड्स’ का तीसरा संस्करण होगा और बड़ा, देशभर से चुने जाएंगे 21 बदलावकर्ता ‘गोल्डन इम्पैक्ट अचीवर अवॉर्ड्स’ का तीसरा संस्करण होगा और बड़ा, देशभर से चुने जाएंगे 21 बदलावकर्ता
इंदौर। समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले अनसुने और अनदेखे लोगों को सम्मानित करने वाली पहल ‘गोल्डन इम्पैक्ट अचीवर अवॉर्ड्स’...
स्कोडा ऑटो इंडिया ने नई कोडिएक 4x4 रेंज पेश की, कीमत 36.99 लाख रुपये से शुरू
एनर्जी और इंटेलिजेंस इन्फ्रास्ट्रक्चर तय करेंगे भारत की ताकत : गौतम अदाणी
‘बिन समझाए, सिर्फ माँ समझती है’: एसबीआई लाइफ ने मदर्स डे पर माँ के अंतर्ज्ञान को किया सम्मानित
‘हस्तिनापुर के वीर’ में गांधारी बनेंगी विवाना सिंह, निभाएंगी करुणा और अनुशासन के बीच उलझी माँ का किरदार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.