Prayagraj News: अजय राय ने सरकार पर साधा निशाना, बोले – अव्यवस्था के कारण हुई भगदड़, पैसा सिर्फ ब्रांडिंग पर खर्च किया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने महाकुंभ में मौनी अमावस्या के स्नान के दौरान हुई भगदड़ को लेकर सरकार पर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने इसे सरकार की नाकामी और अव्यवस्था का परिणाम बताया।

‘सरकार ने श्रद्धालुओं की सुविधा नहीं, सिर्फ अपनी ब्रांडिंग पर ध्यान दिया’

अजय राय ने आरोप लगाया कि योगी सरकार ने महाकुंभ में श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर ध्यान देने के बजाय पूरा बजट सिर्फ ब्रांडिंग और मार्केटिंग में खर्च कर दिया। उन्होंने कहा, "सरकार की संवेदनहीनता इस घटना से साफ झलकती है। हम लगातार प्रशासन को सचेत कर रहे थे, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया, जिससे यह हादसा हुआ।"

यह भी पढ़े - आकांक्षा दूबे मौत मामला : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आरोपियों को जारी किया नोटिस, अगली सुनवाई 22 मई को

पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना, घायलों को मुआवजा देने की मांग

अजय राय ने हादसे में मृतकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने सरकार से मृतकों के परिवारों को उचित मुआवजा और घायलों को मुफ्त इलाज की व्यवस्था करने की मांग की।

उन्होंने कहा कि सरकार को श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करनी चाहिए थी, लेकिन अव्यवस्था के कारण बड़ी संख्या में लोग इस हादसे का शिकार हुए। कांग्रेस इस मुद्दे पर सरकार से जवाबदेही की मांग करती है।

खबरें और भी हैं

Latest News

‘गोल्डन इम्पैक्ट अचीवर अवॉर्ड्स’ का तीसरा संस्करण होगा और बड़ा, देशभर से चुने जाएंगे 21 बदलावकर्ता ‘गोल्डन इम्पैक्ट अचीवर अवॉर्ड्स’ का तीसरा संस्करण होगा और बड़ा, देशभर से चुने जाएंगे 21 बदलावकर्ता
इंदौर। समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले अनसुने और अनदेखे लोगों को सम्मानित करने वाली पहल ‘गोल्डन इम्पैक्ट अचीवर अवॉर्ड्स’...
स्कोडा ऑटो इंडिया ने नई कोडिएक 4x4 रेंज पेश की, कीमत 36.99 लाख रुपये से शुरू
एनर्जी और इंटेलिजेंस इन्फ्रास्ट्रक्चर तय करेंगे भारत की ताकत : गौतम अदाणी
‘बिन समझाए, सिर्फ माँ समझती है’: एसबीआई लाइफ ने मदर्स डे पर माँ के अंतर्ज्ञान को किया सम्मानित
‘हस्तिनापुर के वीर’ में गांधारी बनेंगी विवाना सिंह, निभाएंगी करुणा और अनुशासन के बीच उलझी माँ का किरदार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.