गंगा में नहाते समय आरएएफ के जवान सहित चार डूबे, एक ही परिवार के थे 3 सदस्य, चौथा था पड़ोसी का लड़का, सभी सौ बरामद

प्रयागराज: फाफामऊ गंगा घाट पर बुधवार को स्नान करते समय आरएएफ सिपाही और उनके बेटे-बेटी समेत चार लोग गंगा में समा गए।

प्रयागराज। फाफामऊ गंगा घाट पर बुधवार को स्नान करते समय आरएएफ सिपाही और उनके बेटे-बेटी समेत चार लोग गंगा में समा गए। घंटे भर की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने फौजी समेत तीन शवों को बरामद कर लिया, जबकि एक की खोजबीन जारी रही। चार लोगों के डूबने की घटना के बाद घाट पर अफरातफरी मची रही। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया।  

प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार में लखीसराय के मूल निवासी आरएएफ 101 बटालियन में तैनात सिपाही उमेश यादव शांतिपुरम फाफामऊ में मकान बनवाकर रहते हैं। बुधवार को वह अपने बेटे विवेक राज (11), पुत्री दीपशिखा (8) और पड़ोस के अभिनव सिंह (8) पुत्र अभय सिंह के साथ फाफामऊ गंगा घाट पर स्नान करने के लिए गए थे। नहाते समय गहरे पानी में जाने से चारों लोग डूबने लगे। जब तक लोग समझ पाते वह पानी में लापता हो गए। घाट पर स्नान कर रहे लोगों के शोर मचाने पर गोताखोरों ने उनकी खोजबीन शुरू की। काफी मशक्कत के बाद सिपाही उमेश, उनके बेटे विवेक राज और अभिनव का शव बरामद कर लिया गया, लेकिन दीपशिखा का शव काफी देर बाद बरामद किया गया। गंगा में डूबने वाले अभिनव के पिता अभय सिंह भी आरएएफ में सिपाही हैं। उनका ट्रांसफर हो चुका है। कुछ दिनों बाद उनको नई जगह पर ज्वॉइन करना था।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : बलिया में 15 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप Ballia News : बलिया में 15 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
बांसडीह, बलिया: बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से 15 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है।...
बलिया में फोटोग्राफरों से DSLR कैमरा लूटने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, कैमरे और बाइक बरामद
आजमगढ़ में पत्नी और दो पुरोहितों की हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, बच्चों को कमरे में लेकर हुआ था बंद
Ballia News :बलिया में 110 वर्षीय वृद्धा की छत से गिरकर मौत, परिवार में मचा कोहराम
‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ में एडवोकेट गायत्री मोहन की वापसी, सम्वेदना सुवाल्का ने सुनाए अजय देवगन संग शूटिंग के अनुभव
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.