प्रतापगढ़: बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार बैंककर्मी समेत दो की मौत

प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ में एक दर्दनाक हादसे में क्रिकेट टूर्नामेंट देखकर लौट रहे बाइक सवार युवकों को तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। इस घटना में बैंककर्मी समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे से मृतकों के परिवारों में मातम पसर गया है।

क्रिकेट मैच देखकर लौट रहे थे तीनों युवक

पट्टी कोतवाली क्षेत्र के बरहूपुर गांव निवासी 31 वर्षीय मनोज, जो हाल ही में दिल्ली से लौटे थे, अपने दोस्त उमेश और बैंककर्मी सोनू के साथ रविवार को रामपुर बेला गांव में क्रिकेट टूर्नामेंट देखने गए थे। शाम करीब छह बजे तीनों एक बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। शारदा सहायक खंड 36 नहर के बरहूपुर पुल के मोड़ पर उनकी बाइक को तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी।

यह भी पढ़े - सीएम योगी: अब बदलेगा DDRC का हाल, जर्जर ढांचे को मिलेंगे आधुनिक संसाधन, 38 जिलों में सुधार की तैयारी

हादसे की भयावहता

टक्कर इतनी तेज थी कि मनोज उछलकर नहर में गिर गए, जबकि सोनू और उमेश सड़क पर गिरकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत उमेश और सोनू को एंबुलेंस से सीएचसी पट्टी पहुंचाया। दूसरी ओर, ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद मनोज को नहर से बाहर निकाला और अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने मनोज और सोनू को मृत घोषित कर दिया।

परिजनों का हाल बेहाल

हादसे की सूचना मिलते ही पट्टी कोतवाल आलोक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक सोनू की पत्नी आसमा, बेटा शहजाद, बेटी शहजादी और मनोज की पत्नी पूजा, दो बेटियां जाह्नवी और मानवी, तथा बेटा रणवीर का रो-रोकर बुरा हाल है। इस दुखद घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.