प्रतापगढ़: दुष्कर्म के दोषी को कोर्ट ने सुनाई 10 साल कारावास की सजा, लगाया एक लाख का जुर्माना

प्रतापगढ़। अपर सत्र न्यायाधीश/ एफटीसी सुनीता सिंह नागौर ने दुष्कर्म के आरोप में दोषी पाये गए सूरज कोरी थाना लालगंज को 10 वर्ष के कारावास और एक लाख रुपया जुर्माना से दंडित किया है। वादी मुकदमा ने कोर्ट को बताया कि घटना 18 जनवरी 2020 की रात आठ बजे की है।

पीड़िता लालगंज से मजदूरी कर सब्जी आदि लेकर अपने घर वापस आ जा रही थी। रास्ते में एक लकड़ी वाले टीले के पास सूरज कोरी निवासी थाना लालगंज पीड़िता के पास आकर उसका मुंह दबाकर जबरन खंडहर में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। छुटने पर जब वह चिल्लाई तो सुनसान होने के कारण वहां कोई नहीं आ सका। 

पीड़िता निर्वस्त्र होकर अपने घर पहुंची और अगले दिन थाने पर प्रार्थना पत्र दिया। आरोपी तथा उसके पिता शिव बहादुर उसे  बराबर जान से मारने की धमकी दे रहे थे। शिव बहादुर को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में दोषी पाते हुए 6 माह की परिवीक्षा पर न्यायालय  की शर्तों पर रिहा कर दिया गया। राज्य की ओर से पैरवी एडीजीसी अनिल कुमार मिश्र ने की।

खबरें और भी हैं

Latest News

‘विश करो, प्रेफ़र करो’ अभियान के साथ गणेश चतुर्थी पर प्रेफ़र ने पेश किया ‘मूषक लोन’ ‘विश करो, प्रेफ़र करो’ अभियान के साथ गणेश चतुर्थी पर प्रेफ़र ने पेश किया ‘मूषक लोन’
मुंबई, सितंबर 2026: गणेश चतुर्थी के दौरान भक्त भगवान गणेश के प्रिय वाहन मूषक महाराज के कान में अपनी मनोकामनाएं...
Ballia News : बलिया में दिनदहाड़े महिला के गले से चेन झपटी, CCTV में कैद हुई वारदात
बांसडीह में कॉलेज जा रही युवती को बाइक से टक्कर मारने का आरोप, वाराणसी में चल रहा इलाज
‘गणेश चतुर्थी का त्योहार सेट पर खुशी और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आता है’: ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ की कास्ट
ज़ी सिनेमा पर हंसी, गड़बड़ी और कंफ्यूजन का धमाल, ‘पति-पत्नी और वो दो’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 26 सितंबर को
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.