पीलीभीत: जिम में कसरत करते तलाकशुदा युवक को दिल दे बैठी युवती, फरार होने के बाद पुलिस ने दोनों को किया बरामद

पूरनपुर। जिम में कसरत करने के दौरान युवती तलाकशुदा युवक को दिल दे बैठी। इसके बाद उसी के साथ चली गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को बरामद कर लिया। युवती प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही। युवती के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
                
क्षेत्र की एक युवती रोजाना जिम जाती थी। माधोटांडा का रहने वाला एक व्यक्ति भी उसी जिम में आता था। जिम करने के दौरान दोनों में बातचीत शुरू हो गई। उसके बाद प्रेम प्रसंग हो गया। दोनों की मुलाकात जिम में ही होने लगी। बीते 26 अप्रैल को युवती जिम पार्टनर के साथ घर से चली गई। काफी तलाश के बाद भी उसके बारे में पता नहीं चल सका। इस पर युवती के पिता ने अनहोनी की आशंका जताते हुए कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई। 

पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू की तो प्रेम कहानी का खुलासा हो गया। पुलिस ने युवती को उसके जिम पार्टनर के साथ बरामद कर लिया। दोनों को कोतवाली लाकर पूछताछ की गई। युवती अपनी मर्जी से युवक के साथ जाने की बात कहती रही। युवक तलाकशुदा है। कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि युवती अपनी मर्जी से गई थी। कोर्ट में दिए गए बयान के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े - Kanpur News : प्रेम विवाह के पांच माह बाद पति ने फंदे से लटककर दी जान

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.