- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- कानपुर
- Kanpur News : प्रेम विवाह के पांच माह बाद पति ने फंदे से लटककर दी जान
Kanpur News : प्रेम विवाह के पांच माह बाद पति ने फंदे से लटककर दी जान
कानपुर : रायपुरवा थाना क्षेत्र के झकरकटी इलाके में प्रेम विवाह के पांच माह बाद एक युवक ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि रामू और राधा देवी दोनों अनाथ थे और उन्होंने करीब पांच माह पहले प्रेम विवाह किया था। रामू मेहनत मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता था।
पत्नी के अनुसार बुधवार शाम रामू शराब के नशे में घर आया था, जिसको लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद रात में जब पत्नी सो गई तो युवक ने दुपट्टे से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब पत्नी की नजर शव पर पड़ी तो वह चीख पड़ी।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आपसी विवाद के चलते आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
