Pilibhit News: महिला टेलर से मनचलों ने की छेड़छाड़, विरोध करने पर किया हमला

पीलीभीत। टेलरिंग की दुकान चलाने वाली एक महिला से मोहल्ले के दो युवकों ने छेड़छाड़ की। जब उसने विरोध किया तो हमला कर उसके कपड़े फाड़ दिए और जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आरोपियों की अश्लील हरकत, विरोध करने पर मारपीट

पीड़िता ने सुनगढ़ी थाने में दी तहरीर में बताया कि उसकी टेलरिंग की दुकान मोहल्ले में ही स्थित है। दुकान के पीछे की गली में रहने वाले विकास गंगवार और अंकित वर्मा आए दिन उस पर अश्लील कमेंट किया करते थे, लेकिन वह इसे अनदेखा करती रही।

तीन फरवरी को दोपहर करीब 12:30 बजे जब वह अपनी बच्ची को नाली के पास लघुशंका करा रही थी, तभी दोनों आरोपी स्कूटी से वहां पहुंचे और छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर महिला को जबरन पकड़कर कपड़े फाड़ दिए और मारपीट करने लगे। धक्का-मुक्की में महिला की चूड़ियां टूटकर हाथ में घुस गईं।

जातिसूचक शब्दों से अपमानित कर दी जान से मारने की धमकी

आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए अपमानित किया और जान से मारने की धमकी दी। जब आसपास के लोग इकट्ठा हो गए तो आरोपी वहां से भाग निकले।

पहले कपड़े सिलवाने आते थे आरोपी, अब दी थी उठाने की धमकी

पीड़िता ने बताया कि पहले आरोपी उसकी दुकान पर कपड़े सिलवाने के लिए आते थे। ग्राहक समझकर उसने अपना नंबर भी दे दिया था ताकि सिलाई को लेकर बातचीत हो सके। लेकिन आरोपियों ने इसका गलत फायदा उठाया और अब उसे उठाने की धमकी देने लगे थे।

पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट, जांच जारी

इंस्पेक्टर सुनगढ़ी पवन कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की गहन जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: महिला को बातों में उलझाकर सोने के गहने और नकदी ले उड़े उचक्के, CCTV में कैद हुई वारदात Ballia News: महिला को बातों में उलझाकर सोने के गहने और नकदी ले उड़े उचक्के, CCTV में कैद हुई वारदात
बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र में दो अज्ञात युवकों ने एक महिला को बातों में उलझाकर उसके सोने के गहने और...
Ballia News: ब्रह्म बाबा मंदिर जा रहे 70 वर्षीय बुजुर्ग को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, वाराणसी ले जाते समय मौत
Ballia News: जमीन पर सो रही 13 वर्षीय किशोरी को सांप ने डसा, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत
Amroha News: प्रेमिका की गला दबाकर हत्या, आत्महत्या दिखाने के लिए पंखे से शव लटकाने की कोशिश; आरोपी गिरफ्तार
Ballia News: आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर ब्लैकमेलिंग का आरोप, किशोरी की मौत; जाहिद समेत दो हिरासत में
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.