Pilibhit News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

बीसलपुर। कोतवाली बीसलपुर क्षेत्र के ग्राम गांगूपुर निवासी दुर्गा प्रसाद की बेटी कांती देवी (22) की सोमवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। कांती की शादी दस माह पूर्व ग्राम चुटकुना निवासी अनुज कुमार से हुई थी।

सोमवार दोपहर कांती देवी अपने ससुराल में बेसुध हालत में मिली। उस समय घर में ससुराल के अन्य सदस्य मौजूद नहीं थे। पड़ोसियों ने जब उसे इस स्थिति में देखा तो तुरंत मायके पक्ष को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और उसे सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़े - UP News: मोबाइल शॉप पर जीएसटी का छापा, 80 करोड़ की बिक्री में टैक्स चोरी की आशंका

मायके पक्ष ने ससुरालवालों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया और पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए इंस्पेक्टर क्राइम विनोद कुमार पुलिस बल के साथ सीएचसी पहुंचे और जानकारी जुटाई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों से पूछताछ की।

सीओ डॉ. प्रतीक दहिया और नायब तहसीलदार वीरेंद्र बहादुर ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस ने आगे की कार्रवाई के लिए परिजनों से तहरीर मांगी है। मामले की जांच जारी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

गाजीपुर एनकाउंटर पर मंत्री संजय निषाद के सवाल, बोले- मुख्य आरोपी नहीं था कमलेश बिंद गाजीपुर एनकाउंटर पर मंत्री संजय निषाद के सवाल, बोले- मुख्य आरोपी नहीं था कमलेश बिंद
गाजीपुर/लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में मत्स्य मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद ने गाजीपुर में...
Lucknow Crime News : प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, 12 दिन बाद जंगल से मिले कंकालनुमा अवशेष
Ballia News : शादी से पहले युवती पर घर में घुसकर हमला, मां-बेटों पर मुकदमा दर्ज
नौरंगा में कटानरोधी कार्य की धीमी रफ्तार पर भड़के डीएम, युद्धस्तर पर काम पूरा करने के निर्देश
डीएम ने बदला सम्पूर्ण समाधान दिवस का कार्यक्रम, 6 जून को बेल्थरा रोड में होगी जनसुनवाई
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.