Pilibhit News: संदिग्ध हालात में गोली लगने से युवती घायल, एक युवक हिरासत में

पीलीभीत। सुनगढ़ी क्षेत्र में सोमवार रात एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से घायल हो गई। परिवार ने तुरंत उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर उसके पैर से गोली निकाली। फिलहाल उसकी हालत में सुधार हो रहा है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो सकता है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, बरेली निवासी एक युवक युवती के घर पहुंचा था और उसी ने कथित तौर पर गोली चलाई, जिससे युवती घायल हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए और भागने की कोशिश कर रहे आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

इंस्पेक्टर सुनगढ़ी, पवन कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, अब तक पीड़िता के परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।

खबरें और भी हैं

Latest News

सन नियो के आगामी शो ‘राजनंदिनी’ में मुख्य भूमिका निभाएंगी नेहा सोलंकी, बोलीं- “दर्शकों को धीरे-धीरे उसके व्यक्तित्व के कई अलग-अलग पहलू देखने को मिलेंगे” सन नियो के आगामी शो ‘राजनंदिनी’ में मुख्य भूमिका निभाएंगी नेहा सोलंकी, बोलीं- “दर्शकों को धीरे-धीरे उसके व्यक्तित्व के कई अलग-अलग पहलू देखने को मिलेंगे”
मुंबई, अगस्त 2026: सन नियो के आगामी शो ‘राजनंदिनी’ में अभिनेत्री नेहा सोलंकी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। बदला, रहस्य...
स्कोडा ऑटो इंडिया ने नई स्लाविया के साथ सेडान विरासत का अगला अध्याय शुरू किया
राजस्थान में इंश्योरेंस को लेकर बढ़ी जागरूकता, टर्म प्लान बिजनेस में 96.7% की ग्रोथ
ढाका का बदलता मौसम, पूर्वोत्तर भारत की नई चुनौती
तुलसी से स्मृति तक: एक किरदार जिसने दी नई पहचान, और एक सफर जिसने गढ़ी अलग पहचान
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.