Muzaffarnagar News: बीच चौराहे पर युवती की गोली मारकर हत्या, दो साल पहले किया था प्रेम विवाह

Muzaffarnagar News: बुढ़ाना में नकाबपोश लोगों ने बीच चौराहे पर एक लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी हवा में बंदूकें लहराते हुए भाग गए.

Muzaffarnagar News: बुढ़ाना में नकाबपोश लोगों ने बीच चौराहे पर एक लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी हवा में बंदूकें लहराते हुए भाग गए, लेकिन किसी ने उन्हें पकड़ने की हिम्मत नहीं की. पति और जीजा ने मृतका के भाइयों पर हत्या का आरोप लगाया है, क्योंकि लड़की के परिजन इस प्रेम विवाह से खुश नहीं थे.

कोतवाली क्षेत्र के गांव अलीपुर अटेरना निवासी जमशेद पठान की बेटी फरहाना (22) ने गांव के ही फकीर बिरादरी के युवक शाहिद से 2021 में कोर्ट मैरिज की थी। हालांकि फरहाना का परिवार इस लव मैरिज से खुश नहीं था। वे दोनों को धमकी भी दे रहे थे, इसलिए दोनों ने शादी के बाद कोर्ट द्वारा जारी सुरक्षा आदेश पुलिस को दे दिया था. शादी के बाद दोनों मुजफ्फरनगर में रहने लगे।

यह भी पढ़े - गंगा के जलस्तर में फिर तेजी, तीन सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा पानी

07 जून को फरहाना अपने पति शाहिद के साथ ससुराल में रहने लगी। बताया जा रहा है कि फरहाना बुधवार शाम ब्यूटी पार्लर गई थी। शाम करीब छह बजे वह ब्यूटी पार्लर से घर लौट रही थी, तभी पोस्ट ऑफिस के पास चौराहे पर नकाबपोश बदमाशों ने फरहाना के सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही फरहाना की मौत हो गई.

गोली की गूंज से इलाके में अफरा-तफरी के साथ भगदड़ मच गयी. इस बीच बदमाश पैदल ही भाग निकले। फरहाना की हत्या की जानकारी मिलते ही पति शाहिद अपने परिजनों के साथ मौके पर पहुंच गया। सीओ विनय गौतम और इंस्पेक्टर ब्रिजेश कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने फरहाना के पति और आसपास के लोगों से घटना की जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: एक पैर से जिंदगी की चुनौतियों का सामना कर रही रागिनी की मदद को पहुंचे डीएम, पढ़ाई के लिए दी किताबें और ट्राईसाइकिल बलिया: एक पैर से जिंदगी की चुनौतियों का सामना कर रही रागिनी की मदद को पहुंचे डीएम, पढ़ाई के लिए दी किताबें और ट्राईसाइकिल
बलिया। मनियर ब्लॉक की ग्राम पंचायत दिघेड़ा के रानीपुर गांव की सात वर्षीय रागिनी इन दिनों एक पैर के सहारे...
बलिया: 35 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर बेटे ने दी परिवार को धमकी, मां ने दर्ज कराया मुकदमा
आखिर स्टार प्लस को क्या ‘बात खटकी’? कई दिनों के सस्पेंस के बाद हुआ खुलासा, ‘बात खटकी तो जीत पक्की’ का दिखा कनेक्शन
पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश में 20 हजार स्कूली बच्चों की होगी आंखों की जांच, ‘विजन फॉर एवरी चाइल्ड’ पहल शुरू
‘हमारी राधा’ में पहली बार आमने-सामने आएंगी राधा और शनाया, अनजाने में हुई मुलाकात से बढ़ेगा कहानी में तनाव
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.