- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- मुरादाबाद
- Moradabad News: यूपी एटीएस ने 18 साल से फरार हिजबुल आतंकी को किया गिरफ्तार
Moradabad News: यूपी एटीएस ने 18 साल से फरार हिजबुल आतंकी को किया गिरफ्तार
On
मुरादाबाद: यूपी एटीएस ने 18 साल से फरार हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकवादी उल्फत हुसैन को जम्मू-कश्मीर से गिरफ्तार किया है। यह आतंकी जनपद पूंछ, जम्मू-कश्मीर का रहने वाला है और लंबे समय से राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में संलिप्त था। मुरादाबाद पुलिस ने उल्फत हुसैन पर ₹25,000 का इनाम घोषित किया था।
2002 से था फरार, मुरादाबाद पुलिस को थी तलाश
इसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम, पोटा और सीएल एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। वह जमानत पर छूटने के बाद फरार हो गया था, जिसके बाद मुरादाबाद कोर्ट से उसके खिलाफ वारंट जारी किया गया।
अब यूपी एटीएस के हत्थे चढ़ा आतंकी
लगातार फरार चल रहे उल्फत हुसैन को यूपी एटीएस ने जम्मू-कश्मीर में छापेमारी कर गिरफ्तार किया है। मुरादाबाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के लिए यह एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।
खबरें और भी हैं
बलिया में टीम ने रुकवाया बाल विवाह, परिजनों से लिखित घोषणा-पत्र लिया
By Parakh Khabar
Latest News
24 Oct 2026 20:32:59
बलिया। सिकंदरपुर स्थित गांधी इंटर कॉलेज में शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ...
स्पेशल स्टोरी
25 Jun 2026 08:16:44
भारत विश्व के सबसे युवा देशों में शामिल है। देश की बड़ी आबादी 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
