Ballia News : शिक्षकों ने दिखाई संवेदनशीलता, दिवंगत रसोईया के परिजन को दी आर्थिक सहायता

बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के शिक्षकों ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए प्राथमिक विद्यालय तिरनई खुर्द की दिवंगत रसोईया विद्यावती देवी के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान की। शिक्षकों ने आपसी सहयोग से एकत्रित 25 हजार रुपये की राशि उनके पुत्र अवधेश को सौंपते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

बताया जा रहा है कि विद्यावती देवी का 3 मार्च को निधन हो गया था, जिससे विद्यालय परिवार और शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई थी। उनकी स्मृति में और परिवार की मदद के उद्देश्य से शिक्षकों ने यह आर्थिक सहयोग प्रदान किया।

यह भी पढ़े - बलिया बेसिक शिक्षा विभाग में 257 पदों पर भर्ती, आवेदन की प्रक्रिया शुरू

इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी सीयर के साथ प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार यादव, उदय प्रताप यादव, जय प्रकाश यादव, देवेन्द्र कुमार वर्मा, दिलीप कुशवाहा, प्राथमिक विद्यालय तिरनई खुर्द के प्रधानाध्यापक आलोक कुमार यादव, शाह आलम, जितेन्द्र कुमार यादव, प्रवीण सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार को भविष्य में भी हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.