Moradabad News: बीएससी नर्सिंग की छात्रा ने की आत्महत्या, BJP के पूर्व महानगर अध्यक्ष के घर मिला शव

मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की रामगंगा विहार स्थित केसरी कुंज कॉलोनी में एक दुखद घटना सामने आई है। भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्रा के घर में किराए पर रहने वाली ज्योति सिंह नामक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

ज्योति सिंह देवरिया जिले की निवासी थीं और आरएसडी एकेडमी में बीएससी नर्सिंग के पहले वर्ष की छात्रा थीं। घटना की जानकारी स्वयं धर्मेंद्र नाथ मिश्रा ने पुलिस को दी।

सूचना मिलने पर थाना प्रभारी फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने तुरंत ज्योति के परिवार को सूचना दी, जिससे उनके परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।

पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और हर पहलू पर विचार कर रही है। घटना के बाद से कॉलोनी में दहशत का माहौल है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.