- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- मिर्जापुर
- अधिवक्ता हत्याकांड का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती
अधिवक्ता हत्याकांड का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती
मिर्जापुर। अधिवक्ता राजीव सिंह हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मामले के मुख्य आरोपी राजेंद्र सोनकर को शनिवार देर रात पुलिस और एसओजी टीम ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ पीएसी गेट के पास करीब रात 10 बजे हुई, जिसमें आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी। घायल अवस्था में उसे मौके से गिरफ्तार कर मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजक कौशिक के निर्देश पर कई टीमों का गठन किया गया। इसके बाद पुलिस ने देर रात सघन घेराबंदी करते हुए मुख्य आरोपी को मुठभेड़ में दबोच लिया। इस कार्रवाई को पुलिस ने ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ के तहत अंजाम दिया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। मुख्य आरोपी के फरार साथी की खोज में भी लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।
