- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- बलिया में एनएच-31 किनारे खड़े ट्रक में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी
बलिया में एनएच-31 किनारे खड़े ट्रक में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी
On
बलिया। फेफना थाना क्षेत्र के नसीराबाद गांव के सामने एनएच-31 किनारे खड़े एक ट्रक में शनिवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते लपटों ने विकराल रूप ले लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक सड़क किनारे खड़ा था, तभी उसमें अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में तेज लपटें उठने लगीं, जिससे आसपास के लोग घबरा गए और मौके पर भीड़ जुट गई।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा घेरा बनाते हुए यातायात को नियंत्रित किया, ताकि किसी प्रकार की अनहोनी न हो।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही आग लगने की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी।
गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
खबरें और भी हैं
कानपुर में दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, दो घायल
By Parakh Khabar
दुनिया का पहला एक्सचेंज: NSE में अब नैनोसेकंड में होगा ऑर्डर कन्फर्म
By Parakh Khabar
बलिया में एनएच-31 किनारे खड़े ट्रक में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी
By Parakh Khabar
स्मार्ट होंगे बलिया के प्रमुख चौराहे, कंट्रोल रूम से होगी निगरानी
By Parakh Khabar
Latest News
12 Apr 2026 01:31:50
अलीगढ़। खैर कोतवाली क्षेत्र के गांव अंडला में शनिवार देर रात पुरानी चुनावी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया। पूर्व...
स्पेशल स्टोरी
22 Jan 2026 06:34:47
यदि भारतीय राजनीति के मौजूदा दौर को किसी एक शब्द में परिभाषित किया जाए, तो वह शब्द होगा— मोदी मैजिक।...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
