ऑल इंडिया एससी/एसटी/ओबीसी एंड माइनॉरिटी फेडरेशन ने डॉ. अतुल मलिकराम को सौंपी मध्य प्रदेश की कमान

इंदौर। ऑल इंडिया एससी/एसटी/ओबीसी एंड माइनॉरिटी फेडरेशन ने संगठन के विस्तार और सामाजिक सशक्तिकरण के अभियान को नई दिशा देते हुए डॉ. अतुल मलिकराम को मध्य प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। संगठन की ओर से जारी नियुक्ति आदेश में उनके सामाजिक कार्यों के प्रति समर्पण, सक्रियता और रणनीतिक अनुभव को इस जिम्मेदारी का मुख्य आधार बताया गया है।

यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आर.ए. वासनिक (बंटी वासनिक) की अनुशंसा पर की गई है। फेडरेशन, जिसे केंद्र सरकार के एससी आयोग से मान्यता प्राप्त है, वंचित, पिछड़े और अल्पसंख्यक वर्गों के अधिकारों की रक्षा तथा उनके सामाजिक-राजनीतिक सशक्तिकरण के लिए कार्य करता है।

यह भी पढ़े - राजस्थान में छह अप्रैल से फिर बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि के आसार

नियुक्ति के बाद डॉ. अतुल मलिकराम ने कहा,

“नेतृत्व का असली अर्थ केवल पद प्राप्त करना नहीं, बल्कि उन आवाजों को ताकत देना है जो हाशिए पर खड़ी हैं। मेरा प्रयास रहेगा कि हम मिलकर ऐसा समाज बनाएं, जहां हर व्यक्ति को सम्मान और समान अवसर मिले।”

डॉ. मलिकराम देश के प्रतिष्ठित राजनीतिक रणनीतिकार, लेखक और पीआर सलाहकार के रूप में पहचाने जाते हैं। पिछले दो दशकों से अधिक समय से वे मध्य प्रदेश सहित हिंदी भाषी राज्यों की राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ रखते हैं। वर्ष 1999 में अपने पेशेवर सफर की शुरुआत करने के बाद उन्होंने 2006 में PR 24x7 की स्थापना की और कई अहम राजनीतिक घटनाक्रमों की सटीक भविष्यवाणी कर अपनी अलग पहचान बनाई।

वे केवल रणनीतिकार ही नहीं, बल्कि एक संवेदनशील लेखक भी हैं। अब तक वे 10 से अधिक पुस्तकें लिख चुके हैं, जिनमें दिल से, दिल-ए-उम्मीद और कसक दिल की जैसी कृतियां शामिल हैं।

सामाजिक योगदान के क्षेत्र में इंदौर में स्थापित देश का पहला एंगर मैनेजमेंट ‘कैफे भड़ास’ और बुजुर्गों की सेवा के लिए समर्पित एनजीओ ‘बीइंग रिस्पॉन्सिबल’ उनके प्रमुख प्रयासों में शामिल हैं।

उन्हें कैलिफोर्निया पब्लिक यूनिवर्सिटी, यूएसए द्वारा मानद डॉक्टरेट की उपाधि के साथ-साथ समाज सेवा के लिए गॉडफ्रे फिलिप्स रेड एंड व्हाइट गोल्ड अवार्ड जैसे प्रतिष्ठित सम्मानों से भी सम्मानित किया जा चुका है।

संगठन को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में मध्य प्रदेश में सामाजिक न्याय, शिक्षा, अधिकार जागरूकता और संगठन विस्तार के अभियान को नई गति मिलेगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

चुनावी रंजिश में पूर्व प्रधान के बेटों की फायरिंग, युवक गंभीर; जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती चुनावी रंजिश में पूर्व प्रधान के बेटों की फायरिंग, युवक गंभीर; जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती
अलीगढ़। खैर कोतवाली क्षेत्र के गांव अंडला में शनिवार देर रात पुरानी चुनावी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया। पूर्व...
अधिवक्ता हत्याकांड का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती
आईपीएल 2026 : पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को छह विकेट से हराया, श्रेयस अय्यर की कप्तानी पारी
वाराणसी आरटीसी से 20 अप्रैल को यूपी पुलिस को मिलेंगी 491 महिला आरक्षी
लखनऊ में राजनाथ सिंह ने विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, कहा— हर चुनौती से निपटने में सक्षम है भारत
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.