सोनी पल पर ‘सुपरस्टार सिंगर सीजन 1’ का प्रीमियर 13 अप्रैल से, रात 8:30 बजे

मुंबई। मनोरंजन चैनल सोनी पल अपने दर्शकों के लिए एक और खास म्यूजिकल तोहफा लेकर आ रहा है। चैनल पर ‘सुपरस्टार सिंगर सीजन 1’ का प्रीमियर 13 अप्रैल 2026 से शुरू होगा। यह शो हर सोमवार से शनिवार रात 8:30 बजे प्रसारित किया जाएगा।

‘सुपरस्टार सिंगर’ अपने दिल छू लेने वाले फॉर्मेट और बच्चों की शानदार गायकी के लिए दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय रहा है। इस सीजन में अलका याग्निक, हिमेश रेशमिया और जावेद अली सुपर जज की भूमिका में नजर आएंगे, जबकि शो को जय भानुशाली होस्ट करेंगे।

यह भी पढ़े - “मेरा किरदार बाहर से शांत, भीतर से भावनाओं का तूफान है”: मनीष खन्ना

शो में नितिन कुमार, ज्योतिका तांगड़ी, सलमान अली और सचिन कुमार वाल्मीकि की कप्तानी में चार दमदार टीमें बनाई गई हैं। इसका मेंटर-आधारित फॉर्मेट युवा गायकों की प्रतिभा को निखारने का काम करता है।

चार हफ्तों में विभाजित 24 एपिसोड्स वाला यह सीजन इमोशन्स, बेहतरीन परफॉर्मेंस और यादगार संगीत से भरपूर रहेगा।

सोनी पल पर इसकी शुरुआत ग्रैंड गाला प्रीमियर से होगी, जिसमें दर्शकों को शो के सबसे यादगार और खास पलों को फिर से देखने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही ‘द एपिक 90s’, ‘जय जवान जय किसान’, ‘शादी स्पेशल’, ‘मदर्स स्पेशल’ और ‘गणपति स्पेशल’ जैसे थीम-आधारित एपिसोड्स भी देखने को मिलेंगे।

चैनल का कहना है कि यह शो एक बार फिर उन धुनों और सुरों को दर्शकों तक पहुंचाएगा, जिन्होंने एक पूरी पीढ़ी के दिलों को छुआ है।

13 अप्रैल से हर सोमवार से शनिवार रात 8:30 बजे, सिर्फ सोनी पल पर देखिए ‘सुपरस्टार सिंगर सीजन 1’।

खबरें और भी हैं

Latest News

चुनावी रंजिश में पूर्व प्रधान के बेटों की फायरिंग, युवक गंभीर; जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती चुनावी रंजिश में पूर्व प्रधान के बेटों की फायरिंग, युवक गंभीर; जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती
अलीगढ़। खैर कोतवाली क्षेत्र के गांव अंडला में शनिवार देर रात पुरानी चुनावी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया। पूर्व...
अधिवक्ता हत्याकांड का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती
आईपीएल 2026 : पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को छह विकेट से हराया, श्रेयस अय्यर की कप्तानी पारी
वाराणसी आरटीसी से 20 अप्रैल को यूपी पुलिस को मिलेंगी 491 महिला आरक्षी
लखनऊ में राजनाथ सिंह ने विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, कहा— हर चुनौती से निपटने में सक्षम है भारत
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.